{"_id":"59a30a1f4f1c1ba1248b47e9","slug":"mother-done-a-jump-in-the-canal-with-son","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऐसी क्या वजह थी जो डेढ़ साल के बेटे को पीठ पर बांधकर नहर में कूदी महिला ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ऐसी क्या वजह थी जो डेढ़ साल के बेटे को पीठ पर बांधकर नहर में कूदी महिला
amarujala.com, Presented by: शारुख खान
Updated Mon, 28 Aug 2017 05:12 PM IST
विज्ञापन
फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी के धौरहरा कोतवाली के गांव नकहिया की एक महिला ने पति से विवाद के चलते रविवार की सुबह अपने दो साल के पुत्र को अपनी पीठ पर बांधकर लौखनियां पुल से शारदा नहर में छलांग लगा दी। जब तक लोगों ने उन्हें निकाला, दोनों की मौत चुकी थी। खुदकुशी की वजह पति-पत्नी के बीच अक्सर होने वाला विवाद माना जा रहा है। मृतक महिला के पिता का आरोप है कि दहेज के लिए बेटी को परेशान किया जाता था।
नकहिया निवासी जसवंत वर्मा और उसकी पत्नी सुधा वर्मा (25) के बीच अक्सर विवाद होता था। शनिवार की रात भी किसी बात को लेकर कहासुनी हुई। सुधा बिना कुछ बताए रविवार की सुबह अपने घर से दो साल के पुत्र आकाश को लेकर निकली। पैदल तीन किलोमीटर का सफर तय कर करीब सात बजे शारदा नहर के लौखनियां पुल पर पहुंची।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सुधा ने बेटे को साड़ी के पल्लू से पीठ पर बांधा और नहर में कूद गई। उसे नहर में छलांग लगाते लौखनियां गांव के कुछ लोगों ने देख लिया। वो शोर मचाते मौके पर पहुंचे और नहर में कूदकर बचाने की कोशिश की लेकिन तब तक मां-बेटे तेज बहाव में बह गए। करीब एक घंटे की तलाश के बाद दोनों के शव नहर से बरामद हुए।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने घटना की जानकारी महिला के ससुर राजबहादुर वर्मा को दी। पति समेत ससुराल के कई लोग मौके पर पहुंच गए। मां-बेटे का शव देख मौके पर चीखपुकार मच गई।
पति जसवंत वर्मा ने थाना सिंगाही के गांव निबौरिया निवासी अपनी पत्नी के मायके वालों को घटना की जानकारी दी।
मृतका के पिता रमाकांत वर्मा परिवार के अन्य लोगों के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने ससुराल के लोगों पर पुत्री को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। प्रभारी कोतवाल बृजेश त्रिपाठी ने बताया कि अभी मायके पक्ष से कोई तहरीर नहीं मिली है। सूचना के आधार पर दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं। यदि कोई तहरीर मिलती है तो रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।