फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   model Darshitmita Gowda arrested in drug racket

कॉलेज छात्रों को ड्रग सप्लाई करते मिली मशहूर मॉडल, गिरफ्तार

Thu, 23 Jun 2016 01:02 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 23 Jun 2016 01:02 PM IST
विज्ञापन
model Darshitmita Gowda arrested in drug racket
- फोटो : demo pic

बंगलुरू की एक मशहूर मॉडल को ड्रग रैकेट में पकड़ा गया है। राज्य के नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने उन्हें ड्रग तस्करी के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार, 26 वर्षीय मॉडल दर्शितमिता गौडा के खिलाफ ड्रग निरोधी कानून की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

एनसीबी के अध‌िकारियों के अनुसार, मॉडल गौडा कॉलेज के छात्रों को ड्रग सप्लाई करने वाले ग्रुप में शामिल थी। आरोपी मॉडल छात्रों के अलावा कॉलेजों में पढ़ाने वाले स्टाफ को भी ड्रग सप्लाई करती थी।
विज्ञापन


एनसीबी के अधिकारियों ने बताया कि इस ड्रग रैकेट में मॉडल के अलावा मंगलुरू, बंगलुरू और गोवा के छात्र व ‌श‌िक्षक भी शामिल थे।

एनसीबी की टीम ने 2015 में जब उसके ब्वॉयफ्रेंड के फ्लैट में छापा मारा था तभी भारी मात्रा में नशीला पदा‌र्थ बरामद किया था। पॉश इलाके के इस अपार्टमेंट से 110 किलो कोकीन, 19 ग्राम हशीश और दूसरे मंहगे नशीले पदार्थों के कुछ पैकेट मिले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां जब छापा मारा गया तो मॉडल गौडा नहीं मिली बल्कि उसका ब्वॉयफ्रेंड की पुलिस के हाथ आया था।

गौरतलब है कि मॉडल शहर के हर बड़े फैशन इवेंट में मॉडलिंग करते दिख जाती थीं।

Published by Alakh

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed