फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   minor girl was molested by three men in Jhansi uttar pradesh video gone viral

उत्तर प्रदेश : झांसी में नाबालिग के साथ छेड़छाड़ का वीडियो वायरल, एक गिरफ्तार

Tue, 24 Jul 2018 11:19 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 24 Jul 2018 11:19 AM IST
विज्ञापन
minor girl was molested by three men in Jhansi uttar pradesh video gone viral
video-viral

उत्तर प्रदेश में लड़कियों से छेड़-छाड़ की वारदात थमने का नाम नहीं ले रही हैं। झांसी से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक नाबालिग के साथ छेड़छाड़ का वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में 3 युवक एक लड़की से छेड़छाड़ करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो 12 जुलाई का है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आ गई है। पुलिस ने आनन-फानन में एक आरोपी को गिरफ्तार करने का दावा भी किया है और उसे मुख्य आरोपी बता रही है जबकि दो को अज्ञात बताया है। 

विज्ञापन


वीडियो में लड़की चिल्ला रही और उसे छोड़ने के लिए दुहाई दे रही है। लेकिन लड़के इसे खींचते हुए झाड़ियों के पीछे ले जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बारे में डीआईजी सुभाष सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेकर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। दूसरे आरोपियों की खोज भी जारी है और उन्हें भी बख्शा नहीं जाएगा सभी पर सख्त कार्यवाही होगी।
विज्ञापन


स्थानीय मीडिया के मुताबिक, चिरगांव थाना क्षेत्र में रहने वाली 16 वर्षीय लड़की 12 जुलाई की दोपहर मां को खाना देने जा रही थी। तभी उसे गांव युवक मिला जिसने उसे मां के पास छोड़ने की बात कहकर मोटरसाइकिल पर बैठा लिया। तभी गांव के करीब जंगल से गुजरते हुए कुछ युवकों ने उनदोनों को रोक लिया। इसके बाद युवक छेड़खानी कर गाली गलौज करने लगे। साथ ही मारपीट का भी प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवकों ने लड़कियों के साथ छेड़छाड़ का वीडियो भी बनाया जो सोमवार से वायरल होने लगा। इसके बाद मामला पुलिस अधिकारियों तक पहुंचा  जिसके बाद पुलिस हरकत में आई, उसने मामले का स्वत: संज्ञान लिया  दबिश डालने के बाद वीडियो में दिख रहे मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed