फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   minor girl commits suicide by hanging himself in shahjahanpur of Uttar Pradesh

फोन पर प्रेमी से बात रह रही थी, पिता ने थप्पड़ा मारा तो नाबालिग ने किया ऐसा कांड सकते में आया परिवार

Tue, 30 Jan 2018 08:26 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला
क्राइम डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 30 Jan 2018 08:26 PM IST
विज्ञापन
minor girl commits suicide by hanging himself in shahjahanpur of Uttar Pradesh
फाइल फोटो
मां-बाप ने नाबालिग बेटी को फोन पर प्रेमी से बात करते हुए देख लिया। पिता ने उसे थप्पड़ जड़ दिया। इससे आहत नाबालिग ने किया कांड कि परिवार सकते में आ गया। 
विज्ञापन


घटना उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले की है। जैतीपुर में पिता के छप्पड़ मारने से आहत किशोरी ने सोमवार रात दुपट्टे से गले में फंदा कसकर खुदकुशी कर ली। घटना के पीछे मामला प्रेम संबंधों का बताया जा रहा है। सीओ तिलहर ने भी मौका मुआयना कर मामले की जानकारी ली। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


एक शख्स की 15 साल की बेटी का कई महीने से गांव के ही अपने ममेरे भाई से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों का छिप-छिप कर मिलना-जुलना होता था। इस बात की परिवार वालों को कोई जानकारी नहीं थी। सोमवार रात करीब आठ बजे किशोरी सेलफोन पर बात कर रही थी। माता पिता ने उसे सेलफोन पर बात करते देख लिया। उससे सेलफोन छीन लिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मोबाइल में नंबर देखने पर पता चला कि वह ममेरे भाई से बात कर रही थी। पिता लड़के का पता लगाकर उसे अपने साथ ले आया और गांव के ही एक व्यक्ति के यहां कमरे में बंद कर दिया। 
 

minor girl commits suicide by hanging himself in shahjahanpur of Uttar Pradesh
इससे बेटी डर गई और विरोध करने लगी। आरोप है कि नाराज पिता ने किशोरी को एक थप्पड़ जड़ दिया। इस कारण वह रात करीब 8:30 बजे घर से गायब हो गई। पूरा परिवार उसे रात भर तलाशता रहा, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। 

सुबह करीब छह बजे किशोरी का भाई पास में ही स्थित टीन शेड में बने कमरे में भैंस के लिए चारा लेने गया तो कमरे में अंदर से कुंडी लगी थी। अंदर झांककर देखा तो नाबालिग फांसी के फंदे पर लटकी थी। 

यह बात उसने घरवालों को बताई। घर वाले दौड़कर पहुंचे तो देखा किशोरी मृत अवस्था में थी। पीड़ित पिता ने पत्नी के साथ थाने में तहरीर दी। सीओ तिलहर मंगल सिंह रावत ने मौका मुआयना कर मामले की जानकारी ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed