फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   MBBS student commits suicide in brd medical college gorakhpur 

गोरखपुरः बीआरडी मेडिकल कॉलेज के छात्रावास में MBBS छात्र ने की खुदकुशी

Tue, 03 Apr 2018 08:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गोरखपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, गोरखपुर Updated Tue, 03 Apr 2018 08:25 PM IST
विज्ञापन
MBBS student commits suicide in brd medical college gorakhpur 
brd medical college gorakhpur

बीआरडी मेडिकल कॉलेज के न्यू यूजी छात्रावास में एक छात्र सुमित सिद्धार्थ ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या का कारण डिप्रेशन माना जा रहा है। सोमवार को सुमित सिद्धार्थ का पैथोलॉजी का सप्लीमेंट्री पेपर था। एमबीबीएस छात्र सुमित सिद्धार्थ की तीन विषयों में सप्लीमेंट्री थी।

विज्ञापन


माइक्रोबॉयोलॉजी, फार्मा और पैथोलॉजी विषय में उसे पासिंग मॉर्क्स नहीं मिले थे। वह चिंता में था कि उसे इन विषयों की परीक्षा दोबारा पास करनी होगी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


रविवार की रात से ही छात्र के नजर न आने पर बगल के कमरे में रहने वाले साथी ने मंगलवार की सुबह उसका दरवाजा खटखटाकर आवाज दी। कोई जवाब न मिलने पर आसपास के कमरों के छात्र भी वहां जुट गए। सुबह नौ बजे दरवाजे के ऊपर लगी जाली से छात्रों ने झांककर देखा तो 2014 बैच के एमबीबीएस छात्र सुमित सिद्धार्थ का शव पंखे से लगे फंदे से लटक रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्रों ने वार्डन को इसकी जानकारी दी। वार्डन डॉ. शहबाज अहमद और असिस्टेंट वार्डन डॉ. विनय सिंह ने प्राचार्य गणेश कुमार को और उन्होंने गुलरिहा थानाध्यक्ष और मेडिकल कॉलेज चौकी इंचार्ज को जानकारी दी। पुलिस ने जब कमरे का दरवाजा तोड़ा वहां दुर्गंध फैल गई। 


अनुमान लगाया जा रहा है कि सुमित सिद्धार्थ ने रविवार की देर रात में आत्मघाती कदम उठाया होगा। फोरेंसिक टीम ने कमरे का गहन निरीक्षण किया। आलमबाग लखनऊ निवासी सुमित सिद्धार्थ के परिजनों को कॉलेज प्रशासन ने फोन से सूचना दी।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed