पत्नी से छेड़छाड़ के आरोप में पड़ोसी को निर्वस्त्र कर घुमाया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाइबल में कहा गया है कि पड़ोसी की पत्नी को ललचाना(फंसाना) नहीं चाहिए। लेकिन अविनाश आधव को इस काम में अपने की दोस्त की मदद करने के आरोप में महिला के पति के खतरनाक गुस्से का शिकार होना पड़ा।
मिड-डे के अनुसार, मुंबई की कोलाबा पुलिस ने आरोपी पड़ोसी को समेत नौ लोगों को आधव से मार पीट करने और उसे निर्वस्त्र कर घुमाने के आरोप में गिरफ्तार किया है।
आरोपियों ने आधव के साथ मारपीट कर न सिर्फ उसे इलाके में निर्वस्त्र घुमाया बल्कि इस घटना की फिल्म भी बनाई।
घर के पास कई दिन से घूमते दिखा दोस्त तो दी सजा
गिरफ्तार किए गए मुख्य आरोपी और महिला के पति ने पुलिस को बताया है कि आधव को दोस्त योगेश भगत पिछले कई दिन से उसके घर के आगे-पीछे घूमते देखा तो उसे कुछ गलत होने का शक हो गया।
इसके बाद उसने भगत को एक दिन टोका और उससे घर के पास आने का कारण पूछा तो भगत ने सही जवाब नहीं दिया। इसके बाद उसने भगत को पकड़कर सख्ती से पूछताछ की तो उसने बताया कि उसका दोस्त आधव ने उसे उसकी पत्नी के बारे में कुछ ऐसी जानकारी दी है जिसके कारण वह उसके लिए यहां घूम रहा था।
इसके बाद महिला का पति अपने दोस्तों को बुलाकर आधव को घर से उठा लाया। उसके साथ मारपीट करके बाद उसे लोगों ने निर्वस्त्र कर दिया और पूरे मुहल्ले में घुमाकर उसकी फिल्म बनाई। आरोपियों के चंगुल से छूटने के बाद आधव ने पुलिस से शिकायत की तब जाकर मामला सामने आया है। पुलिस ने आधव को निर्वस्त्र कर घुमाने वाले सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।