जुआ खेलने से रोका तो पत्नी ने पति को चाकुओं से गोदा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुजरात में अहमदाबाद के एक इलाके में 30 वर्षीय महिला ने कथिततौर से अपने पति को चाकुओं से सिर्फ इसलिए गोद डाला क्योंकि वह उसे जुआं खेलने से रोक रहा था।
टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार, मामला माधवपुर के ईदगाह रोड का है। रविवार की रात में पत्नी ने पति के पेट में चाकू से वार कर घायल कर दिया और घर से फरार हो गई। घटना के बाद पीड़ित को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां पर उसका इलाज चल रहा है।
पुलिस ने आरोपी पत्नी राखी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पीड़ित पति मोहसिन शेख ने पुलिस को बताया कि वह जुगालदास गली में अपनी पत्नी के साथ रहता है। उनके एक बेटा और दो बेटियां भी हैं। रविवार की रात को मुन्ना नाम का शख्स उसके घर आया और राखी को रात में जुआ खेलने के लिए आमंत्रित कर गया।
पति को घायल कर घर से भागी राखी
मोहसिन राखी का जुआ खेलने जाने का विरोध किया, इसे लेकर दोनों में बहस हो गई। इसके बाद राखी को गुस्सा आ गया और उसने चाकू लेकर मोहसिन के पेट मे कई वार कर दिए। मोहसिन को घायल करने के बाद राखी घर से भाग गई।
मोहसिन के रोने की आवाज सुनकर मुहल्ले के लोग इकट्ठा हो गए और उसे नजदीक के अस्पताल पहुंचाया। महिला ने जब इस घटना को अंजाम दिया तब उसके बच्चे दूसरे कमरे में सो रहे थे।
पुलिस ने बताया कि मोहसिन एक इब्रॉयडरी कारीगर है जो महीने में 12 हजार से 15 हजार रुपए तक कमाता है। लेकिन उसकी पत्नी राखी को जुआ खेलने लत लग चुकी है और शराब भी पीने लगी है।
वह बच्चों को घर में अकेला छोड़कर जुआ खेलने निकल जाती है जिससे मोहसिन परेशान है। जब भी मोहसिन राखी की इस आदत का विरोध करता तो वह झगड़ने लग जाती थी।
पुलिस ने कहा कि अभी मामले की जांच की जा रही है।