फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   man spent 24 hours with dead body of his wife after murdering her

हत्या कर पत्नी की लाश के पास बिताए 24 घंटे, ससुर-साली का भी किया कत्ल

Mon, 09 Jan 2017 02:57 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, इलाहाबाद
ब्यूरो/ अमर उजाला, इलाहाबाद Updated Mon, 09 Jan 2017 02:57 PM IST
विज्ञापन
 man spent 24 hours with dead body of his wife after murdering her

उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद के करेली में ट्रिपल मर्डर से सनसनी फैल गई है। इस आरोप में एक दामाद को अपनी ससुर, साली और पत्नी के कत्ल के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। कत्ल करने वाले आरोपी का नाम वीरू है और वह पेशे से हलवाई है। दरअसल, हत्याकांड की छानबीन में पुलिस को पता चला कि ससुर माधव प्रसाद और दूसरी बेटी अर्चना का भी कत्ल हुआ।

विज्ञापन


पुलिस को जानकारी मिली थी कि मृत पत्नी सुलोचना और दामाद वीरू फरार हो गए हैं। लेकिन जब वीरू पकड़ में आया तो उसने खुलासा किया कि उसने ही ससुर और साली का कत्ल किया है। इससे पहले उसने 2 जनवरी को पत्नी सुलोचना का कत्ल कर दिया था।
विज्ञापन

 

24 घंटे तक बैठा रहा लाश के पास

 man spent 24 hours with dead body of his wife after murdering her

पुलिस के मुताबिक उसने अपने बगल में सो रही पत्नी का दुपट्टे से कत्ल कर दिया और उसके बाद शव के पास 24 घंटे तक बैठा रहा। दिल को दहला देने वाली इस वारदात में उसने दूसरे दिन रात में अपने जीजा सोनू को फोनकर बुलाया। फिर पत्थर से पत्नी का चेहरा कूंच दिया ताकि शव मिलने के बाद शिनाख्त न हो सके। रात में बाइक से जीजा के साथ शव को मुंडेरा के तालाब में ईंट-पत्थर से बांध कर फेंक दिया।

माधव प्रसाद की तीन बेटियां हैं, जिनमें से सुलोचना की शादी सुलेमसराय के साहिल उर्फ वीरू से हुई। वीरू, सुलोचना ने लव मैरिज की थी और वे एक किराए के कमरे में रहने लगे। पुलिस के मताबिक वीरू ने बाद में दूसरी शादी कर ली। कुछ दिन तक ये बात छिपी रही। बताया जाता है कि वह दिन में दूसरी पत्नी के साथ रहता और रात में सुलोचना के साथ रहता था।

लेकिन, ये सच ज्यादा दिन तक नहीं छुपा और सुलोचना से उसके लगातार झगड़े होने लगे। सुलोचना, वीरू पर शादी तोड़ने का दबाव बनाने लगी और इसी बात की सनक में उसने सुलोचना को रास्ते से हटाने की ठान ली। जिसका खामियाजा सुलोचना को 2 जनवरी की रात मौत के मुंह में जाकर चुकाना पड़ा।

सालगिरह से पहले ही कर दिया कत्ल

 man spent 24 hours with dead body of his wife after murdering her

पत्नी, साली और ससुर का कातिल वीरू कितना क्रूर था इसका इस बात से ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि अपनी शादी की पहली वर्षगांठ पर उसने पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। हैरान करने वाली बात है कि पकड़े जाने के बाद भी पुलिस को खूब छकाता रहा। पहले तो वह संपत्ति के विवाद में कत्ल की बात कर पुलिस को घुमाता रहा। फिर कहानी को दूसरी तरफ मोड़कर अपनी बुआ के बेटे राजकुमार को फंसाना चाह रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed