फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   man kills his girlfriend because she was talking to others

दूसरे लड़के से बात की तो गर्लफ्रेंड को घर में घुसकर मारी गोली

Mon, 20 Jun 2016 01:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाल, मंझनपुर (कौशाम्बी)
ब्यूरो/अमर उजाल, मंझनपुर (कौशाम्बी) Updated Mon, 20 Jun 2016 01:29 PM IST
विज्ञापन
man kills his girlfriend because she was talking to others
murder in love

उत्तर प्रदेश में कौशाम्बी के मंझनपुर में किसी और से बात करने पर गुस्साए प्रेमी ने अपनी प्रेमिका को घर में घुसकर गोली मार दी। घटना महेवा घाट थाना क्षेत्र के अढ़ौली गांव की है। प्रेमिका को मारने के बाद युवक ने खुद को गोली मार ली। हालांकि वह बच गया।

विज्ञापन


इस बीच गांव वालों ने उसे जमकर पीटा। सूचना पर एसपी समेत कई थानों की फोर्स पहुंच गई। युवक को जिला अस्पताल ले आने के बाद इलाहाबाद एसआरएन अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन


सैनी थाना क्षेत्र के भड़ेहरी गांव का रहने वाला देवेंद्र सिंह चौहान (35) दोपहर में करीब दो बजे महेवा घाट के अढ़ौली गांव में चांदनी सिंह उर्फ संचिता (22) के घर पहुंचा। वह नशे में धुत था। देवेंद्र हाथ में अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर लहराते हुए घर के अंदर घुस गया। चांदनी के पिता अरुण सिंह की मौत हो चुकी है। उसकी मां किरन सिंह दूसरे कमरे में थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


देवेंद्र चांदनी के कमरे में पहुंचा और गाली गलौज करने लगा। इस बीच उसने रिवाल्वर से चांदनी को गोली मार दी। उसने चांदनी को दो गोली मारी। छाती पर गोली लगते ही चांदनी वहीं गिर गई।

गोली की आवाज सुन लोगों में हड़कंप

man kills his girlfriend because she was talking to others

गोली की आवाज सुन किरन कमरे की ओर दौड़ी तब तक देवेंद्र ने रिवाल्वर अपनी कनपटी पर सटाकर गोली मार ली लेकिन गोली माथे को छूते हुए निकल गई। गोली की आवाज सुन आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। लोगों ने देवेंद्र को पकड़ कर पीटना शुरू कर दिया। उसे पीटकर अधमरा कर दिया।

इस बीच सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने देवेंद्र को कब्जे में ले लिया। मौके पर गांव वालों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर एसपी वीके मिश्रा, एएसपी वीरेंद्र कुमार, सीओ पहुंच गए। पुलिस ने चांदनी का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। देवेंद्र को जिला अस्पताल भेजा गया। जिला अस्पताल में हालत गंभीर होने पर उसे इलाहाबाद एसआरएन अस्पताल भेज दिया गया।

एसओ महेवाघाट, उमाशंकर यादव ने चांदनी उर्फ संचिता की मां किरन की तहरीर पर देवेंद्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की पड़ताल की जा रही है। मामला प्रेम प्रसंग का है। पड़ताल के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed