{"_id":"59193bf04f1c1bcd3bf226cb","slug":"man-kills-five-members-of-family-for-his-relationship-with-wife-s-sister-in-chattishgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"साली से प्यार की ऐसी सनक, पत्नी समेत परिवार के पांच का कर दिया कत्ल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
साली से प्यार की ऐसी सनक, पत्नी समेत परिवार के पांच का कर दिया कत्ल
एजेंसी रायपुर
Updated Mon, 15 May 2017 10:56 AM IST
विज्ञापन
हत्या
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में एक व्यक्ति ने साली से प्रेम प्रसंग के चलते अपनी पत्नी और सास-ससुर समेत पांच लोगों को डंडे से पीट-पीटकर मार डाला। सरगुजा के एडिशनल एसपी रामकृष्ण साहू के मुताबिक, यह घटना शनिवार रात मैनपट विकासखंड के सपंदर गांव में घटी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि आरोपी संजय मांझी (38) ने अपनी पत्नी मनमती (35), ससुर घूटल (60), सास रूपनी (55), महिला रिश्तेदार पियासो (60) और मंगल (60) की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। शुरुआती जांच में पता चला है कि मांझी ने अपनी पत्नी मनमती को कुछ महीने पहले ही छोड़ दिया था क्योंकि उसे अपनी साली से प्यार हो गया था। साहू ने कहा कि बाद में मांझी अपनी साली के साथ रहने लगा।
विज्ञापन
बीती रात वह उस जगह गया जहां मनमती अपने माता-पिता के साथ रह रही थी। पत्नी से झगड़ा होने के बाद आरोपी ने आपा खो दिया और उसकी डंडे से पिटाई करने लगा। मनमती के चिल्लाने पर जब उसके माता-पिता और दूसरे लोग बीच-बचाव के लिए आए तो मांझी ने उन पर भी हमला कर दिया। सभी को इतनी बुरी तरह पीटा गया था कि उनकी मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन