फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   man killed his cousin brother after he knew about the affair

पत्नी के अवैध संबंध का था शक, पति ने तांत्रिक से मुहूर्त निकलवा किया मर्डर

Wed, 14 Sep 2016 12:45 PM IST
टीम डिजीटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजीटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 14 Sep 2016 12:45 PM IST
विज्ञापन
man killed his cousin brother after he knew about the affair
गुलाबी शर्ट में आरोपी जयदीप रसल - फोटो : mid-day

पत्नी और चचेरे भाई के नाजायज संबंधों की खबर लगने के बाद पति ने भाई की हत्या कर दी है। चौंका देने वाली बात है कि पति जयदीप रसल ने अपने चचेरे भाई सतीश की हत्या तांत्रिक से मुहूर्त निकलवा कर की है। मामला मुंबई के ईस्ट डोमबीवली का है, जहां एक ऑटो ड्राइवर ने कार में खून से लथपथ लाश को देखा।

विज्ञापन


पुलिस के मौके पर पहुंचने के बाद पता चला है कि मारे गए सतीश पर धारदार हथियारों से वार किए गए हैं, जिसमें उसके गले को बुरी तरह काट दिया गया है। साथ ही बीवी और तीन बच्चों के साथ रहने वाले सतीश का पर्स, मोबाइल और दूसरी चीजें भी मौके से गायब थी।

विज्ञापन

आरोपी तांत्रिक पर करता था अंधा विश्वास

man killed his cousin brother after he knew about the affair

पुलिस ने जांच में पाया है कि आरोपी जयदीप तांत्रिक बाबा पशुराम पाटिल पर अंधा विश्वास करता था। दरअसल, जयदीप की पत्नी पिछले चार साल से गायब थी और इस बात से वह खासा परेशान रहता था। इस बीच जयदीप तांत्रिक के संपर्क में आया और उसने उसे विश्वास दिलाया कि उसकी पत्नी जल्द ही उससे मिलेगी।

उसका तांत्रिक पर विश्वास तब दोगुना हो गया, जब बच्चों की याद में पत्नी ने जयदीप से संपर्क साधा। पत्नी के दोबारा मिल जाने पर खुश जयदीप को तब गहरा सदमा लगा, जब उसे अपने चचेरे भाई और उसके 6-7 महीने से चल रहे संबंधों की खबर लगी।

तांत्रिक ने मुहूर्त निकाल बताया हत्या का समय

man killed his cousin brother after he knew about the affair
crime - फोटो : demo pic

पत्नी के नाजायज संबंधों से नाराज जयदीप ने चचेरे भाई सतीश को मारने का प्लान अपने दोस्त चंदन के साथ बनाया। फिल्मी अंदाज में हुए इस खून का मुहूर्त गुरुवार की रात का निकला। खून करने निकले जयदीप ने सतीश के साथ शराब पीने का प्लान बनाया और उसमें चंदन को भी शामिल कर लिया।

इस बीच तीनों ने बीयर की बोतल ली और पीना शुरू कर दी। जब सतीश नशे में आ गया, तब जयदीप ने कार में उसके ऊपर चाकू से वार किया। खून कर चुके दोनों आरोपी और तांत्रिक को थाणे क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर लिया है, साथ ही हत्या किए गए चाकुओं को भी तांत्रिक के पास से बरामद किया गया है।

तीनों के खिलाफ आईपीसी की धारा 302(हत्या), 397(चोरी, डकैती), 120 और(साजिश) 34(इरादे) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed