फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Man killed brother of illicit relation with his wife in Gorakhpur

देवर के साथ आपत्तिजनक हालत में थी भाभी, अचानक घर आ गया भाई...

Tue, 02 Jan 2018 09:01 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला
क्राइम डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 02 Jan 2018 09:01 PM IST
विज्ञापन
Man killed brother of illicit relation with his wife in Gorakhpur
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
देवर के साथ आपत्तिजनक हालत में थी भाभी। अचानक घर में बड़ा भाई और विवाहिता के रंग ऐसे बदले कि भाई ही भाई का ‌कातिल बन गया। घटना उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले की है। पिपराइच इलाके के जंगल छत्रधारी टोला में युवक ने पत्नी के साथ मिलकर धारदार हथियार से सगे भाई की हत्या कर दी और लाश घर में ही छिपा दी। 
विज्ञापन


हत्या की वजह अवैध संबंध बताई जा रही है। दो दिन बाद तीसरे नंबर के भाई ने घर में लाश देखकर हंगामा शुरू किया तो पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने मृतक के भाई के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है, और पति-पत्नी को दोनों हिरासत में लिया है।
विज्ञापन


पढ़ें:- रेप के बाद नाबालिग की हत्या, खेत में मिले शव को देख शर्म से झुक गईं पुलिस की आंखें
विज्ञापन
विज्ञापन


जंगल छात्रधारी टोले के चोकट चौहान का बड़ा बेटा गुड्डू मजदूरी करता है। काम के चलते वह कई दिनों तक घर से बाहर ही रहता है। वारदात के दिन जब वह घर लौटा तो छोटे भाई शेरू को पत्नी के साथ आपत्तिजनक हालत में देखकर आग बबूला हो गया।

पत्नी ने खुद को बेकसूर बताकर शेरू पर इज्जत लूटने का आरोप लगा दिया। पत्नी की बात पर यकीन कर गुड्डू ने धारदार हथियार से वार कर भाई को मौत के घाट उतार दिया और लाश को घर में ही रजाई में लपेटकर छिपा दिया। इसके पहले भी नाजायज संबंध के लिए दोनों भाइयों में झगड़ा हो चुका था।

Man killed brother of illicit relation with his wife in Gorakhpur
किसी काम से दो दिन बाहर रहने वाले तीसरे नंबर के भाई रिंकू ने शेरू को घर पर न देखकर सवाल उठाए तो पति-पत्नी ने कहीं बाहर घूमने जाने का बहाना बना दिया। सोने जा रहे रिंकू ने जब कमरे में जाकर रजाई उठाई तो शेरू की लाश देखकर सन्न रह गया। 

पढ़ें:- डेढ़ घंटे में 6 कत्ल के बाद पत्नी और बेटे को भी मारने वाला था रिटायर्ड कैप्टन क्योंकि...

रिंकू ने भाई और भाभी पर हत्या का आरोप लगाकर शोर मचाना शुरू किया। शोर सुनकर पहुंचे पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना देकर बुला लिया। शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने गुड्डू और उसकी पत्नी से पूछताछ की तो दोनों ने हत्या की बात कबूल ली।

पिपराइच एसओ ने बताया कि पूछताछ में गुड्डू ने बताया कि उसने भाई को पहले नशीला पदार्थ खिलाया और बाद में गड़ासे से वार कर हत्या कर दी। हत्या अवैध संबंध के कारण की गई। गुड्डू के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed