संभल कर रहें आपके व्हॉट्सएप प्रोफाइल के साथ हो सकती है ऐसी छेड़छाड़
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोशल साइट्स पर तस्वीरों से खिलवाड़ करने के मामले आए दिन सामने आते रहते हैं जिसपर लगाम लगाने के लिए सरकार ने साइबर नियमों को कड़ा किया है। लेकिन इसके बावजूद मुंबई के एक शख्स ने ऐसे ही अपराध को अंजाम दिया जिसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
नागपाड़ा पुलिस ने 28 साल के युवक मनीष देसाई को गिरफ्तार किया है। सूत्रों के मुताबिक शादीशुदा शख्स ने अपने साथ काम करने वाली लड़की की प्रोफाइल फोटों का इस्तेमाल करके अश्लील तस्वीर बनाई। उसने लड़की को वो तस्वीर भेजी और पोर्न साइट पर अपलोड करने की धमकी देने लगा।
पुलिस के मुताबिक आरोपी पीड़िता पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बना रहा था। पुलिस सूत्रों के अनुसार आरोपी एक कैफे में मैनेजर था, जहां पर पीड़िता ने बतौर हाउसकीपिंग स्टाफ काम करती थी। 10 दिन के अंदर ही मनीष उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा और रिलेशनशिप में आने का दबाव डालने लगा। आरोपी उसे फेसबुक और व्हॉट्सएप पर अश्लील सामग्री भेजता था।
पीड़िता ने भाई की ली मदद
जब लड़की ने उसकी बात नहीं मानी तो उसने पीड़िता की व्हॉट्सएप तस्वीर का इस्तेमाल करके एक तस्वीर बनाई और उसे धमकी दी कि अगर उसने शारीरिक संबंध नहीं बनाए तो वो तस्वीरें पोर्न साइट और फेसबुक पर अपलोड कर देगा।
घबराई हुई लड़की ने अपने भाई को इस पूरे मामले की खबर दी जिसके बाद लड़के के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई। इसके बाद जांच में जुटी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 354 (ए) (यौन शौषण) और 354 (डी) (पीछा करने) के तहत केस दर्ज कर लिया है।