फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   man beaten by mob when he touched his private part to girl in metro in bengaluru

मेट्रो में युवती से चिपक रहा था मनचला, पलट कर देखा तो रह गई हैरान

Fri, 04 May 2018 12:05 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 04 May 2018 12:05 PM IST
विज्ञापन
man beaten by mob when he touched his private part to girl in metro in bengaluru

यूं तो ट्रांसपोर्टेशन के क्षेत्र में महिलाओं के लिए सबसे सुरक्षित साधन मेट्रो को माना जाता है, लेकिन यहां भी ऐसी कई घटनाएं होती हैं जो समाज को शर्मसार करने में पीछे नहीं रहती। एक ऐसी ही शर्मनाक घटना सामने आई है, जो सुर्खियों में बनने से बच नहीं सकी। बात कर्नाटक के बंगलुरू की है जहां एक मनचले ने भरी मेट्रो में युवती के साथ बदतमीजी की है। 

विज्ञापन


हालांकि, मौके पर मौजूद भीड़ ने युवक की जमकर पिटाई की, लेकिन इस घटना को सुनकर हर किसी के पैरों तले जमीन खिसक गई है। जानें आखिर क्या हुआ था उस वक्त...

विज्ञापन


दरअसल, 30 साल की युवती रानी (बदला हुआ नाम) एक प्राइवेट कंपनी में काम करती है और रोज की तरह वह मेट्रो से घर जा रही थी। घटना साउथ बंगलुरु के राजाजीनगर स्टेशन की है और वक्त शाम के 5 बजे का था। 

विज्ञापन
विज्ञापन


रिपोर्ट्स के मुताबिक युवती को बानाशंकरी जाना था और मेट्रो के देरी से आने की वजह से वहां भीड़ ज्यादा हो गई थी। इस बीच जब युवती मेट्रो में चढ़ी तो एक आरोपी युवक ठीक उसके पीछे चिपक कर खड़ा हो गया। रानी ने उसे इसके लिए एक बार डांट दिया, लेकिन वह बाज नहीं आया। कुछ देर बाद रानी को अजीब लगा तो उसने पलट कर देखा और वह पल उसके लिए बेहद चौंकाने वाला था।

आरोपी के पैंट की जिप खुली हुई थी और वह युवती से चिपककर अश्लील हरकत कर रहा था। रानी ने यह देखते ही शोर मचाना शुरू कर दिया। मौजूद भीड़ ने देखा कि आरोपी की जिप खुली हुई थी और उसका प्राइवेट पार्ट बाहर निकला हुआ था। इसके बाद भीड़ ने उसकी जमकर पिटाई कर डाली।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed