फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   man axed his brother for illicit relationship in chitrakoot

महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में मिला भाई तो कुल्हाड़ी से काटा डाला

Mon, 02 May 2016 05:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पहाड़ी (चित्रकूट)
ब्यूरो/अमर उजाला, पहाड़ी (चित्रकूट) Updated Mon, 02 May 2016 05:58 PM IST
विज्ञापन
man axed his brother for illicit relationship in chitrakoot
घटना से गांव के लोग हैरान हैं - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, पहाड़ी (चित्रकूट)

उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले में एक युवक ने परिवार की महिला से अवैध संबंधों के चलते अपने बड़े भाई को कुल्हाड़ी से काट डाला। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल खून से सनी कुल्हाड़ी बरामद कर डाग स्क्वायड की मदद से आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया। उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।

विज्ञापन


पहाड़ी थाना क्षेत्र के सकरौली केवटनपुरवा निवासी पंकज निषाद (22) की शनिवार रात घर के बाहर सोते समय कुल्हाड़ी से गला काटकर हत्या कर दी गई। युवक की चीख सुनकर मौके पर पहुंचे परिजन और ग्रामीण खून से लथपथ पंकज को स्थानीय सीएचसी ले गए। यहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


मृतक के पिता चुनकाई प्रसाद ने बताया कि उन्होंने पुत्र की चीखतो सुनी लेकिन उसे किसने मारा, इसकी उन्हें जानकारी नहीं है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस रात को गांव पहुंची और घटनास्थल से 200 मीटर खून से सनी कुल्हाड़ी व चप्पल बरामद कीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

आपत्तिजनक स्थिति में देखकर गुस्साया ‌था बड़कू

man axed his brother for illicit relationship in chitrakoot
डेमो फोटो

इसके बाद पुलिस ने डाग स्क्वायड की मदद से पंकज निषाद की हत्या के आरोप में उसके छोटे भाई नीरज उर्फ बड़कू को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष केपी दुबे ने बताया कि मामला अवैध संबंध का है। मृतक पंकज निषाद के परिवार की ही किसी महिला से अवैध संबंध थे।

छोटा भाई नीरज उर्फ बड़कू इसका विरोध करता था। 22 अप्रैल को घर में शादी की वजह से परिवार की महिलाएं घर के अंदर और पंकज निषाद समेत कई पुरुष घर के बाहर दरवाजे के पास सो रहे थे। शनिवार रात बड़े भाई पंकज को इसी महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखकर गुस्साए नीरज ने कुल्हाड़ी से गला काटकर उसकी हत्या कर दी और खून से सनी कुल्हाड़ी फेंककर घर आ गया।

थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया है कि उसने ही अपने बड़े भाई की हत्या की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed