#नोटबंदी: मुंबई एयरपोर्ट से 69 लाख की नकदी जब्त, चार गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोटबंदी के लागू होने के बाद से ही पुराने और नए नोटों की धांधली जोरों से की जा रही है। काले धन को सफेद करने में लगे लोग आए दिन छापेमारी में पकड़े जा रहे हैं। पुलिस ने मुंबई एयरपोर्ट से एक 69 लाख की नकदी पकड़ी गई है। एक शख्स से 25 लाख रुपये मिले और वहीं तीन लोगों को 43 लाख की विदेशी मुद्रा के साथ गिरफ्तार किया गया है।
पीटीआई की खबर के मुताबिक 25 लाख की नकदी के साथ पकड़े गए शख्स का नाम आरिफ है इससे बरामद की गई सारी राशि दो हजार के नोटों की शक्ल में है। पुलिस सूत्रों के अनुसार ये आरोपी इस बड़ी रकम को लेकर दुबई रवाना हो रहा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है कि आखिर वो इतनी बड़ी रकम कहा से लेकर आया।
पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है कि नए नोटों की धांधली के पीछे किसी बड़े गिरोह का हाथ तो नहीं। बता दें कि आयकर विभाग समेत बड़े विभाग अबतक लोगों से कई करोड़ों रुपये बरामद कर चुकी है।
Rs 25 lakh in denomination of Rs 2000 recovered from Indian national departing to Dubai at Mumbai airport; person arrested, case registered. pic.twitter.com/456Gyo4rU7
— ANI (@ANI_news) December 28, 2016
तीन से मिली विदेशी मुद्रा
द एयर इंटेलिजेन्स यूनिट जिन तीन लोगों को 43 लाख की नकदी के साथ पकड़ा उनके नाम शेख वहीद अली, मोहम्मद शोहेल और शेख पाशा है। विभाग के मुताबिक इन तीनों से विदेशी मुद्रा बरामद की गई है, इसमें 1,39,000 सऊदी रियाल, 5,65,000 यूएई धीरम और 14,000 ऑस्ट्रेलियन डॉलर शामिल हैं।
इस पूरी नकदी की कीमत करीब 43 लाख रुपये है। ये सारी नकदी अखबारों में लिपटी हुई थी। बताया जा रहा है कि तीनों आरोपी सऊदी से इस रकम को लेकर आए थे लेकिन उन्होंने कस्टम विभाग को इसके बारे में नहीं बताया।