{"_id":"59b289134f1c1bee7f8b50a0","slug":"man-arrested-for-stealing-cash-meant-to-be-loaded-in-atm-in-thane","type":"story","status":"publish","title_hn":"ATM कैशियर ने ऐसे लगाया बैंकों को 50 लाख का चूना, गिरफ्तार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ATM कैशियर ने ऐसे लगाया बैंकों को 50 लाख का चूना, गिरफ्तार
amarujala.com, Presented by:अरविंद
Updated Fri, 08 Sep 2017 05:42 PM IST
विज्ञापन
Crime
ठाणे पुलिस ने एटीएम में पैसा भरने वाली कंपनी के एक कैशियर को गिरफ्तार किया है। कैशियर पर कंपनी के जरिए बैकों को 50 लाख रुपये का चूना लगाने का आरोप है। उसने पिछले 6 महीनों में एटीएम में पैसा डालने में कई बार हेराफेरी की।
विज्ञापन
पढ़ें: कर्नाटक एक्सप्रेस में बैंक मैनेजर की पत्नी का बैग चुराकर भाग रहे चोर गिरफ्तार
विज्ञापन
29 वर्षीय आरोपी रोशन पाटिल दीवा क्षेत्र के महात्रादी का रहने वाला है। मनपदा पुलिस ने रोशन को गुरुवार को ठाणे जिले के डोंबिवली से गिरफ्तार किया है। रोशन पर आईपीसी की धारा 408 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
कंपनी की शिकायत पर आरोपी रोशन को गिरफ्तार किया गया है। कंपनी ने अपने बयान में बताया कि रोशन इस पैसे को कहीं और जमा करता था लेकिन उसकी चालाकी से कंपनी को एटीएम में पैसा लोड होने के पुष्टि की जाती थी जिसके चलते रोशन ने कई बार हेराफेरी की।
पढ़ें: बैंक का रोशन दान काटकर अंदर घुसे चोर, फिर भी नहीं कर पाए चोरी
लेकिन रोशन की चालाकी जब सामने आई तब बैंकों ने अपने एक्चुअल कैश का ऑडिट किया। बता दें कि अलग-अलग बैंकों द्वारा किए गए ऑडिट से 49.9 लाख रुपये की हेराफेरी सामने आई है। पुलिस ने बताया कि रोशन द्वारा चुराई गई रकम में 2000 रुपये के नोट ज्यादा थे।