फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   maharashtra teen raped brutally and killed by three

महाराष्ट्र निर्भयाकांड: फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी सुनवाई, विशेष वकील करेंगे पैरवी

Mon, 18 Jul 2016 02:53 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 18 Jul 2016 02:53 PM IST
विज्ञापन
maharashtra teen raped brutally and killed by three
- फोटो : demo pic

महाराष्ट्र का निर्भयाकांड कहे जाने वाले किशोरी दरिंदगी के बाद हत्या का केस देश के नामी वकील उज्‍जव निकम लड़ेंगे। विशेष सरकारी वकील वज्जवल निकम ने सोमवार को कहा है कि वही किशोरी का केस लड़ने के लिए तैयार हैं।

विज्ञापन


इकोनॉमिक्स टाइम्स के अनुसार, उज्जवल निकम का नाम तब सामने आया जब महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने विपक्षी पार्टियों के दबाव में मामले की फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई कराने का आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा केस की फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई के लिए सरकार विशेष वकील उज्जवल निकम को यह जिम्मेदारी देगी।
विज्ञापन


महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले में नौवीं में पढ़ने वाली एक किशोरी की दरिंदगी करने के बाद जघन्यता से हत्या कर दी गई। घटना की वीभत्सता से राज्य में सनसनी फैल गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मिड-डे के अनुसार, अहमदनगर जिले के एक गांव में दो दिन पहले किशोरी का शव छत विछत अवस्‍था में मिला। किशोरी के शरीर का कोई भी ऐसा अंग नहीं था जिसमें चोंट न लगी हो। आरोपियों ने किशोरी का रेप करने के बाद उसके हाथ पैर तोड़ दिए और फिर इसके बाद गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी।

किशोरी से रेप करने के बाद जघन्य हत्या करने वाले तीन आरोपी थे। पुलिस ने तीनों आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तार कर लिया है। घटना को लेकर लोगों में भारी आक्रोश है। वहीं महाराष्ट्र कांग्रेस के नेताओं ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस नैतिक आधार पर इस्तीफा देने की मांग की है।

घटना से लोगों में उबाल, सड़कों पर उतरे ग्रामीण

maharashtra teen raped brutally and killed by three

पुलिस ने तीनों आरोपियों की पहचान, जितेंद्र शिंदे, संतोष भवल और नितिन धाइलूम के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया है कि तीनों आरोपियों को स्‍थानीय क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर लिया है।

मामला 13 जुलाई की शाम करीब सात बजे का है। लेकिन घटना दुनिया के सामने तब आई जब आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़कों पर उतरकर आरोपियों के खिलाफ जल्द से जल्द और सख्त कारईवाई की मांग की। पुलिस के अनुसार, पीड़िता नौंवीं कक्षा की छात्रा थी।

किशोरी शाम को अपने दादा से मिलकर घर लौट रही थी ताा तीनों आरोपियों ने उसका पीछा किया और और रास्ते में उससे दरिंदगी करने के बाद जघन्यता से उसकी हत्या कर दी। पुल‌िस ने बताया कि किशोरी के शव के दोनों कंधे अपने स्‍थान से खिसके हुए थे।

नई बाइक खरीदने की खुशी में पार्टी कर रहे थे आरोपी

maharashtra teen raped brutally and killed by three

पुलिस ने बताया क‌ि आरोपी शिंदे उर्फ पप्पू को 14 जुलाई को ही गिरफ्तार कर लिया गया था। पप्पू और उसके दो और सा‌थी नई बाइक लेने की खुशी में एक पेड़ के नीचे पार्टी कर रहे थे। तीनों शराब पी रहे थे।

इसी दौरान किशोरी वहां से गुजरी तो तीनों ने उसे पकड़ लिया। चश्मदीद सुद्रिक ने पुलिस को बताया कि उसने पप्पू को निर्वस्‍त्र किशोरी के साथ लेटे हुए देखा तो उसे पकड़ने की कोशिश की। लेकिन वह धक्का देकर वहां से भाग निकला।

सुद्रिक ने पुलिस को बताया कि इस वक्त किशोरी निर्वस्‍त्र थी और उसके पूरे शरीर में जख्म और चोंट के निशान थे। किशोरी की नाक से खून बह रहा था। इसके बाद घटना के बारे में उसने गांववालों को बताया तो लोगों ने किशोरी को तुरंत अस्पताल ले गए। लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed