फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Maharashtra: main accused of Dhule mob lynching case arrested, till now 24 arrested in this case

धुले हत्याकांड: मुख्य आरोपी भी गिरफ्तार, शवों को मौके पर जलाना चाहती थी भीड़

Fri, 06 Jul 2018 09:34 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला
क्राइम डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 06 Jul 2018 09:34 AM IST
विज्ञापन
Maharashtra: main accused of Dhule mob lynching case arrested, till now 24 arrested in this case

महाराष्ट्र के धुले में भीड़ द्वारा पांच लोगों की हत्या मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इसकी पुष्टि धुले के पुलिस अधीक्षक एम रामकुमार ने की है। इस केस में अब तक कुल 24 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। धुले के एसपी ने मामले की जानकारी देते हुए कहा कि मुख्य आरोपी महारु पवार (22) को नंदुरबार जिले से गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि रविवार को हुई घटना के बाद से ही वह फरार चल रहा था और नंदुरबार में छिपा हुआ था।

विज्ञापन


एसपी ने आगे बताया कि उनकी टीम पवार की तलाश शुरू से ही कर रही थी क्योंकि जो वीडियो क्लिप उन्हें मिली हैं उनमें साफ दिख रहा है कि कैसे पवार भीड़ का नेतृत्व कर रहा है। जिसमें भीड़ बेरहमी से उन पांचों व्यक्तियों की लाठी और डंडों से पिटाई कर रही है। उन्होंने बताया कि पवार को मिलाकर अब कुल 24 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। साथ ही पुलिस अभी कुछ और आरोपियों की तलाश भी कर रही है।
विज्ञापन


शवों को जलाना चाहती थी भीड़

एसपी ने मामले में एक हैरान करने वाली बात भी बताई है और वह है भीड़ द्वारा उन पांचों को मारने के बाद जिंदा जला देना। उन्होंने कहा कि भीड़ इतनी उग्र थी कि पांचों व्यक्तियों को मारने के बाद उन्हें मौके पर ही जिंदा जलाने वाली थी। बता दें राज्य सूची के मुताबिक मरने वाले पांचों व्यक्ति डवरी गोसावी समुदाय के थे। यह लोग काम की तलाश में महाराष्ट्र में एक स्थान से दूसरे स्थान यात्रा करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस टीम में से एक सहायक पुलिस निरीक्षक योगेश खटकल ने बताया कि जब वह वहां पहुंचे तो करीब 3 हजार लोगों की भीड़ मौजूद थी। वहीं उन पांचों की मौत हो चुकी थी। उन्होंने कहा कि भीड़ इतनी उग्र थी कि वह उन पांचों शवों तक पुलिस को जाने से रोक रही थी। इस दौरान वह और अन्य चार पुलिसकर्मी भी घायल हो गए।

कलेक्टर ने सरकार को सौंपी थी रिपोर्ट

Maharashtra: main accused of Dhule mob lynching case arrested, till now 24 arrested in this case

इस मामले में मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी से पहले जिले के कलेक्टर राहुल रेखावर ने राज्य सरकार को अपनी रिपोर्ट सौंपी थी। रिपोर्ट में इस मामले को उन्होंने लोगों द्वारा किया एक सहज कार्य बताया। उन्होंने कहा कि लोगों ने ऐसा कुछ करने की योजना पहले से नहीं बनाई थी। मंगलवार को सौंपी अपनी रिपोर्ट में रेखावर ने कहा कि लोगों को हमला करने के लिए जिस वजह ने मजबूर किया कि वह बच्चा उठाने वाले हैं इस पर अभी भी संदेह है। पुलिस द्वारा इसकी जांच की जा रही है।

रिपोर्ट में कहा गया था कि लोगों द्वारा पांच व्यक्तियों को मारने की योजना पहले से नहीं थी, यह एक सहज कार्य था। हालांकि रिपोर्ट में किसी भी तरह के सोशल मीडिया मेसेज या फिर अफवाह का जिक्र नहीं किया गया है। इसमें कहा गया है कि पुलिस द्वारा इस बात की विस्तार से जांच की जा रही है कि ये घटना किसी व्हाट्सएप मेसेज से जुड़ी हुई थी या नहीं। रेखावर ने रिपोर्ट सौंपी जाने की बात की पुष्टि तो कर दी है लेकिन इसका विवरण देने से इनकार कर दिया है।

रेखावर ने कहा है कि जिला प्रबंधन ने महाराष्ट्र पुलिस के साइबर सेल को फेक सोशल मीडिया मेसेज की जांच करने के लिए कहा है। उन्होंने कहा है कि जब उस व्यक्ति के बारे में पता चल जाएगा जिसने ये फेक पोस्ट भेजी है, तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बता दें इन लोगों की हत्या महाराष्ट्र के धुले जिले में हुई थी। यह जगह मुंबई से 350 किमी की दूरी पर है।

किसी गैंग ने बताया 'बच्चा चोर' आएंगे

Maharashtra: main accused of Dhule mob lynching case arrested, till now 24 arrested in this case

मामले में जांच से जुड़े एक वरिष्ठ पुलिस अफसर ने बताया कि जिन आरोपियों को पकड़ा गया है उन्होंने पूछताछ में बताया है कि उन्होंने जो भी किया वह ठीक किया है। उनका कहना है कि एक गैंग ने उन्हें बताया था कि राईनपाडा में कुछ लोग उनके बच्चों का अपहरण करने आएंगे और बाद में उनके अंगों को बेच देंगे।

वहीं पूछताछ में उन्होंने ये भी बताया उन्हें बीते कई महीनों से व्हाट्सएप पर बच्चा चोरों की कई वीडियो मिल रही हैं। जिसके बाद इन अफवाहों के बारे में इलाके के लोगों ने चर्चा की। अफसर ने आगे बताया कि उन्हें जांच के दौरान आरोपियों के फोन में कई वीडियो भी मिले हैं।

धुले के पुलिस अधीक्षक एम राजकुमार का कहना है कि 'हमारा ध्यान उन लोगों को गिरफ्तार करने पर है जिन्होंने उन लोगों पर हमला किया है। उनको गिरफ्तार नहीं किया जाएगा जो आसपास खड़े होकर देख रहे थे।' उन्होंने आगे बताया कि घटना के वक्त मौजूद लोगों द्वारा बनाए करीब 40 वीडियो क्लिप पुलिस को मिल चुके हैं। उनकी अभी जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed