फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   maharashtra godman Arrested for Pressure Unnatural Relationships with Men

पुरुष भक्तों पर अप्राकृतिक संबंध के लिए दबाव बनाने वाला ‘स्वयंभू’ बाबा गिरफ्तार

Mon, 23 Jul 2018 09:53 PM IST
एजेंसी, परभानी (महाराष्ट्र)
एजेंसी, परभानी (महाराष्ट्र) Updated Mon, 23 Jul 2018 09:53 PM IST
विज्ञापन
maharashtra godman Arrested for Pressure Unnatural Relationships with Men
 अप्राकृतिक संबंधों पर रोक लगाने वाली आईपीसी की धारा 377 पर देश की सर्वोच्च अदालत ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है। इस बीच महाराष्ट्र में एक ऐसे ‘स्वयंभू’ बाबा को गिरफ्तार किया गया है जो अपने पुरुष भक्तों को एक-दूसरे के साथ अप्राकृतिक संबंध के लिए दबाव बनाता था।
विज्ञापन


परभानी के पुलिस अधीक्षक दिलीप जालके ने कहा कि 38 वर्षीय आसिफ नूरी को पड़ोसी जिले से गिरफ्तार करके सोमवार को यहां लाया गया। उन्होंने बताया कि भक्तों पर अप्राकृतिक संबंध बनाने के लिए दबाव बनाने वाले वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कुछ लोगों ने शुक्रवार को शिकायत दर्ज कराई। 
विज्ञापन

शादीशुदा युवा पुरुषों को बनाता था अपना शिकार

मामले में वरिष्ठ इंस्पेक्टर अशोक घोरबंद ने कहा कि राज्य के विभिन्न हिस्सों के लोग अपनी निजी समस्याओं के निदान के लिए नूरी की मदद मांगते थे। लेकिन स्वयंभू बाबा उनकी मदद करने की जगह उन पर एक-दूसरे से संबंध बनाने का दबाव डालता था। हालांकि पीड़ितों को धारा 377 की जगह धारा 295 (किसी भी धर्म या वर्ग के पूजा स्थल को जानबूझकर अशुद्ध करना) के तहत गिरफ्तार किया गया है।

अधिकारियों के मुताबिक नूरी शादीशुदा युवा पुरुषों को अपना शिकार बनाता था। वह पूजा-पाठ के बहाने उन्हें एक कमरे में ले जाता था और वहां पर उन पर एक-दूसरे के साथ अप्राकृतिक संबंध के दबाव डालता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed