फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Maharashtra doctor's wife gives statement to police in issue

पत्नी को विश्वास नहीं कि लोगों की कब्र खोदता था 'डॉ डेथ'

Sun, 21 Aug 2016 12:20 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Sun, 21 Aug 2016 12:20 PM IST
विज्ञापन
Maharashtra doctor's wife gives statement to police in issue
डॉ पोल

महाराष्ट्र के वाई में छ लोगों का मर्डर कर उन्हें अपने फार्महाउस में दफनाने वाले डॉ पोल की पत्नी सीमा पोल ने मौत की इस गुत्थी पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। सीमा का कहना है कि उसे अपने पति की इस क्ररता की जरा भी भनक नहीं थी।

विज्ञापन


मिड डे की खबर के अनुसार सीमा ने कहा, 'यह सब सुन कर मैं हैरान हो गई थी और मुझे विश्वास नहीं हो रहा था पोल इस क्रूरता भरी वारदात से जुड़ा है। सीमा ने आगे कहा कि मैं उससे जल्द से जल्द मिलना चाहती थी लेकिन पुलिस के डर से मैं पोल से नहीं मिली।'
विज्ञापन


बीते रोज सीमा को पुलिस स्टेशन बुलाया गया और उससे चार घंटे तक पूछताछ की गई। पूछताछ के बाद सीमा को डॉ पोल से मिलने दिया गया साथ ही पुलिस को आशा थी कि पत्नी से बात करने के दौरान पोल मामले से जुड़ी कुछ अहम जानकारियां दे देगा लेकिन पोल ने कबूलनामे के अलावा कोई जानकारी नहीं दी।

विज्ञापन
विज्ञापन


 

पोल की गिरफ्तारी के वक्त अपनी मां के घर थी सीमा

Maharashtra doctor's wife gives statement to police in issue
सीमा अपने दो साल के बच्चे के साथ मां से मिलने गई हुई थी. इस बीच जब उसने पोल की गिरफ्तारी खबर टीवी पर देखी तो वह तुरंत अपने घर सतारा लौट आई। सीमा से हुई पूछताछ पर सतारा पुलिस के सुपरीटेंडेंट संदीप पाटिल का कहना है कि हम मामले की जांच कर रहे हैं और पोल की पत्नी से भी पूछताछ की जा रही है।

हालांकि अब तक की पूछताछ में उसका नाम नहीं जुड़ा है लेकिन अगर कुछ भी सीमा के खिलाफ मिलता है तो उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
 

2003 में मिली थी डॉ पोल से

Maharashtra doctor's wife gives statement to police in issue
सीमा ने अपने बयान में कहा है कि वह डॉ पोल से  2003 में मिली थी और 2004 में दोनों से शादी कर ली। लेकिन इस बीच पोल की हरकतों की खबर सीमा को नहीं लग पाई थी।

सीमा ने कहा, ' मुझे जरा भी अंदाजा नहीं था कि पोल की जिंदगी में दूसरी औरत भी थी। वह हमेशा मुझे बोलता था कि वह एक सोशल एक्टिविस्ट है और हम कभी बाहर भी नहीं मिले थे। शादी से पहले बस एक बार हम पास के एरिए में मिल थे। मुझे कुछ नहीं पता कि उसने इस पूरी वारदात को कब अंजाम दिया।'
 

क्या है पूरा मामला ?

Maharashtra doctor's wife gives statement to police in issue
Murder
11 अगस्त को पुलिस ने 23 साल की ज्योति मंडारे को प्राईमरी स्कूल और सोशल एक्टिविस्ट के गायब होने के चलते पूछताछ के लिए बुलाया गया था. ज्योति डॉ पोल की नर्स थी और उसने पूछताछ में सच बोल दिया। इस बीच 13 अगस्त को पुलिस ने डॉ पोल को गिरफ्तार किया और उसे 25 अगस्त तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया।

इस बीच पूछताछ में डॉ पोल ने यह कबूल कर लिया कि उसने इस वारदात को अंजाम दिया है। इतना ही नहीं वारदात में लोगों को लीथल के इंजेक्शन दिए गए जिनमें से 4 के शव डॉ के फार्महाउस से बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed