फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Maharashtra: Boyfriend put up over 300 i am sorry banners in a plush locality

कहानी बिल्कुल फिल्मी है, बॉयफ्रेंड ने 300 बैनर लगाकर कहा 'आई एम सॉरी'

Sun, 19 Aug 2018 08:30 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला
क्राइम डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 19 Aug 2018 08:30 AM IST
विज्ञापन
Maharashtra:  Boyfriend put up over 300 i am sorry banners in a plush locality

महाराष्ट्र के पुणे में एक सिरफिरे आशिक ने अपनी रूठी हुई गर्लफ्रेंड को मनाने के लिए अनोखा तरीका अपनाया। इसके लिए उसने पिंपरी चिंचवाड इलाके में 'आई एम सॉरी' के 300 बैनर लगवा दिए। अब उसकी गर्लफ्रेंड मानी या नहीं ये तो नहीं पता मगर हां पुलिस उस बॉयफ्रेंड की तलाश जरूर कर रही है। दरअसल ये आईडिया उसे अपनी गर्लफ्रेंड से लड़ाई करने के बाद सूझा था।

विज्ञापन


शुक्रवार की सुबह वहां से गुजर रहे लोग ये देखकर हैरान रह गए कि सड़क पर जगह-जगह बैनर लगे हैं। जिनपर लिखा है 'शिवदे, 'आई एम सॉरी'। इस लाइन के साथ ही लाल रंग में एक दिल भी बना हुआ है। लड़के ने व्यस्त सड़क पर ये बैनर लगवाए हैं जो कि हर ट्रैफिक लाइट के खंबे पर लगे हैं।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक ये हरकत 25 साल के निलेश खाडेकर की है। जो कि पेशे से एक बिजनेसमैन है। सार्वजिक जगहों पर गैरकानूनी तरीके से ऐसे बोर्ड लगाने के आरोप में पुलिस उसकी तलाश कर रही है। पुलिस अधिकारी का कहना है कि उन्होंने आरोपी लड़के के दोस्त विलास शिंदे को पकड़ लिया है। अब मुख्य आरोपी को भी ढूंढा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ में विलास ने बताया कि उसने और निलेश ने मिलकर गुरुवार और शुक्रवार की रात पूरे इलाके में होर्डिंग और बैनर लगा दिए ताकि निलेश की रूठी हुई गर्लफ्रेंड मान जाए। वह मुंबई से शुक्रवार को आने वाली थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed