पैसे नहीं लौटाने की दर्दनाक सजा, प्रेमी ने प्रेमिका को तेजाब फेंक कर जलाया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हैदराबाद में 28 साल की महिला पर उसके प्रेमी ने तेजाब फेंक कर हमला किया है। इस हमले में बुरी तरह घायल हुई महिला राज्यालक्ष्मी को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इलाज कर रहे डॉक्टरों ने बताया कि राज्यालक्ष्मी के गले और शरीर की दूसरी जगहों पर काफी चोटें आई हैं, हालांकि वह अभी खतरे से बाहर है।
बताया जा रहा है कि उसके प्रेमी नित्यांदा दास उर्फ नीलू ने उसे 20 हजार रुपये दिए थे और वह लंबे समय से उससे अपने पैसे वापस मांग रहा था। उसने राज्यालक्ष्मी को कई बार धमकियां भी दी थी, लेकिन राज्यालक्ष्मी ने पैसे नहीं लौटाए। बौखलाए नीलू का एक दिन सब्र टूटा और उसने राज्यालक्ष्मी पर तेजाब फेंक दिया।
नीलू और राज्यालक्ष्मी 2015 से एक-दूसरे को जानते थे और एक साथ काम भी कर चुके थे। हालांकि, इस बीच राज्यालक्ष्मी के पुराने प्रेमी शेखर के बीच में आ जाने की वजह से नीलू-राज्यालक्ष्मी में अक्सर झगड़े हुआ करते थे।
राज्यालक्ष्मी पर प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या का आरोप
एनडीटीवी की खबर के मुताबिक पीड़िता पर अपने पुराने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या का आरोप है। पुलिस ने बताया कि 2013 में राज्यालक्ष्मी की मदद से शेखर ने उसके पति की हत्या कर दी थी। इस आरोप में वह दो साल की जेल भी काट कर बाहर आ चुका है।
वहीं शेखर ने बाहर आने के बाद कई बार नीलू को राज्यालक्ष्मी को धमकी देने से मना किया था। बताते चलें कि नीलू के खिलाफ आईपीसी की धारा 307 (हत्या की कोशिश) के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।