फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   lieutenant colonel killed himself in UP's Mathura

जूनियर के प्यार में डूबे लेफ्टिनेंट कर्नल ने किया सुसाइड

Mon, 24 Oct 2016 11:25 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 24 Oct 2016 11:25 AM IST
विज्ञापन
lieutenant colonel killed himself in UP's Mathura
suicide

उत्तर प्रदेश के मथुरा में सेना के अस्पताल में तैनात एक लेफ्टिनेंट कर्नल (चिकित्सक) की मौत का मामला सामने आया है। शुरुआती जांच में मामला सुसाइड केस का माना जा रहा है और पुलिस के मुताबिक कर्नल टीवी जाधव ने गाड़ी के अंदर इंजेक्शन लगा कर सुसाइड किया है। टाइम्स ऑफ इंडिया  की खबर के अनुसार मथुरा के अस्पताल में दो साल से तैनात कर्नल जाधव शुक्रवार को जूनियर कर्मचारी के साथ लंबी ड्राइव पर गए थे, जिसके बाद यह हादसा हुआ।

विज्ञापन


इस बीच युवती और कर्नल के बीच बहस हो गई और उन्हें मौके से बेहोशी की हालत में बरामद किया गया। उसके साथ ड्राइव पर गई युवती की सूचना के बाद पुलिस वहां पहुंची और कर्नल को इलाज के लिए अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने उन्हें अस्पताल में मृत घोषित कर दिया।  पुलिस के मुताबिक महाराष्ट्र के रहने वाले जाधव के दो बच्चे हैं, लेकिन उनका अपनी जूनियर ऑफिसर जो देहरादून की है, के साथ नाजायज संबंध थे।

विज्ञापन

युवती ने बताया कर्नल ने की गला घोटने की कोशिश

lieutenant colonel killed himself in UP's Mathura
Patiala Suicide - फोटो : Amar Ujala

खबरों के अनुसार युवती का रिश्ता तय हो जाने की वजह से कर्नल डिप्रेशन में थे और उन्होंने लड़की को रिश्ते के लिए मना करने को कहा था। हालात तब और बिगड़ गए जब कर्नल ने उसे सुसाइड करने के लिए कहा और युवती ने ऐसा करने से मना कर दिया।  युवती का आरोप है कि इस वजह से कर्नल ने अपना आपा खो दिया और वह उसका गला घोटने लगा। बीच-बचाव में किसी तरह वह गाड़ी से बाहर आ गई और कर्नल को समझाने की कोशिश करने लगी।

कर्नल ने तब खुद को खत्म करने का फैसला कर लिया। उन्होंने अपने बैग से इंजेक्शन निकाला और खुद लगा लिया। युवती ने किसी तरह गाड़ी का शीशा तोड़कर उन्हें बाहर निकाला और मदद के लिए चिल्लाना शुरू कर दिया। हालांकि, अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है उन्होंने किस रसायनिक पदार्थ के इंजेक्शन से सुसाइड किया है। पुलिस मामले की जांच कई एंगल से कर रही है और युवती को भी हिरासत में लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed