फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Lecturer shot dead in Varanasi, No arrests till now

वाराणसी: इंटर कॉलेज के प्रवक्ता की गोलियों से भूनकर हत्या

Thu, 14 Apr 2016 11:46 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/ अमर उजाला, वाराणसी Updated Thu, 14 Apr 2016 11:46 AM IST
विज्ञापन
Lecturer shot dead in Varanasi, No arrests till now
'फोन कर बुलाया फिर गोलियां चला दीं' - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

वाराणसी। कैंट थाना क्षेत्र का महावीर मंदिर इलाका बुधवार की देर रात गोलियों की तड़तड़ाहट से थर्रा उठा। दो बाइक से आए बदमाशों ने कार सवार प्रवक्ता अभिनव सिंह (30) के सिर में गोली मारी और फिर उनके शरीर को छलनी कर दिया। सूचना पाकर पहुंची कैंट पुलिस अभिनव को मलदहिया स्थित एक निजी अस्पताल लेकर गई जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। घटना को लेकर अभिनव के परिवारीजनों ने जान-पहचान के तीन लोगों पर ही शंका जाहिर की है।

विज्ञापन


जौनपुर के केराकत थाना क्षेत्र के बेहड़ा निवासी तारकेश्वर सिंह के बेटे अभिनव रामेश्वर राजकीय इंटर कॉलेज में बतौर प्रवक्ता तैनात थे। अभिनव शिवपुर के खुशहाल नगर इलाके में रहते थे। बताया जाता है कि बुधवार की रात अभिनव के जानने वालों ने उन्हें फोन कर महादेव मंदिर के समीप बुलाया।
विज्ञापन

 
वह अपनी कार से पहुंचे। कार में ही बैठकर बातचीत के दौरान अभिनव के सिर में गोली मारी गई। उसके बाद कई गोलियां शरीर में मारीं। अभिनव का आधा शरीर कार के अंदर और बाहर था, वह वहीं गिर गए। घटना की जानकारी मिलने पर एसएसपी आकाश कुलहरि ने मौका मुआयना कैंट पुलिस को कार्रवाई की ताकीद की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


युवक के परिवारीजनों को घटना की सूचना दे दी गई। पुलिस के अनुसार वारदात को अंजाम देने में .32 बोर के असलहे का इस्तेमाल किया गया है। घटना के कारणों की अभी स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है, लेकिन बताया जा रहा है कि इसके पीछे जमान विवाद और वर्चस्व की लड़ाई है। परिवारीजनों ने पुलिस को तीन लोगों के नाम बताकर उन पर शक जाहिर किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed