छात्रा से रेप के बाद चाकू से 30 बार गोदा, आंतें बाहर निकलीं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केरल की एक 29 वर्षीय छात्रा के साथ दिल्ली के निर्भयाकांड से भी ज्यादा दरिंदगी करने का मामला सामने आया है। कानून की पढ़ाई कर रही छात्रा की रेप के बाद उसकी हत्या कर दी गई है।
मामला केरल के एर्नाकुलम जिले के पेरुम्बवूर का है। छात्रा के पेट और शरीर में कई गंभीर घाव हैं। आंतें बाहर निककल आई हैं। स्थिति को देखकर लगता है कि उसके साथ निर्भयाकांड से भी ज्यादा वीभत्सता से दरिंदगी की गई है। छात्रा पर किसी धारदार हथियार से हमला किया गया है क्योंकि उसके शरीर पर 30 घाव मिले हैं।
पुलिस ने अनुसार, यह घटना दिन-दहाड़े हुई है और घटना के वक्त किसी भी पड़ोसी ने छात्रा की गुहार नहीं सुनी। किसी ने भी दरिंदों को रोकने का साहस नहीं जुटाया।
अभी तक पुलिस ने किसी को नहीं पकड़ा
इंडिया टुडे के अनुसार, घटना 28 अप्रैल यानी पांच दिन पहले की है। हैरानी की बात है कि अभी इस मामले में पुलिस ने किसी को न ही हिरासत में लिया और न ही किसी को गिरफ्तार किया।
पीड़ित छात्रा एक दलित थी। परिजनों का आरोप है कि इस मामले में सहानुभूति जताने या सहयोग के लिए उनके पास अभी तक कोई नेता और सामाजिक कार्यकर्ता नहीं आया।
पीड़ित छात्रा की बीमार मां के साथ रह रह उसके कुछ साथियों को घटना की जानकारी तब हुई जब उन्हें स्थानीय अखबार में इस घटना के बारे में खबर पढ़ी। मामले में छात्रा के साथियों का कहना है कि जिस दरिंदगी से उसकी हत्या की गई है उससे लगता है कि हत्यारे कई घंटे तक छात्रा के साथ दरिंदगी करते रहे हैं।