फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   lady commando guard has trained in deira for security of gurmeet ram rahim

राम रहीम की सिक्योरिटी में तैनात थे महिला कमांडो, अचूक था निशाना

Fri, 01 Sep 2017 06:02 PM IST
amarujala.com- presented by: आनंद
amarujala.com- presented by: आनंद Updated Fri, 01 Sep 2017 06:02 PM IST
विज्ञापन
lady commando guard has trained in deira for security of gurmeet ram rahim
डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम की सुरक्षा में महिला कमांडो दस्ता भी हर समय तैनात रहा था जिन्हें डेरा में ही प्रशिक्षित किया गया था। ये दस्ता पिस्तौल और माउजर से लैस रहता था। शाही परिवार की सुरक्षा भी ऐसे ही दस्ते के हाथों में रहती थी। डेरा प्रमुख की सुरक्षा कई लेयर में होती थी। जैड प्लस सुरक्षा के तहत 32 ब्लैक केट कमांडो तैनात रहते थे तो शिफ्ट में कार्य करते थे।
विज्ञापन


इसके साथ ही पहला घेरा डेरा सच्चा सौदा की ओर से प्रशिक्षित कमांडो का होता था जिनके पास आधुनिक हथियार होते थे। हरियाणा पुलिस का सुरक्षा घेरा भी रहता था। सुरक्षा दस्ते में डेरा की प्रशिक्षित महिला कमांडों भी तैनात रहती थी जिसकी वेशभूषा कमांडो जैसे होती थी। उनकी  पैनी नजर चारों ओर रहती थी। पुराने डेरा से लेकर नया डेरा तक सड़कों के दोनों ओर पहरेदार तैनात रहते थे जिनके हाथों में डंडे होते थे।
विज्ञापन


यातायात संचालन का जिम्मा अन्य सेवादारों के हाथों में होता था। डेरा में किसी भी गेट से प्रवेश किया जाए हर गेट पर तीन प्रकार की तलाशी होती थी। पहले व्यक्ति को मैटल डिडेक्टर मशीन के अंदर से होकर निकलता होता था। इसके बाद हैंड सेट मैटल डिटेक्टर व्यक्ति के चारों ओर घुमाया जाता था। इसके बाद मैन्यूअली चार पांच लोग व्यक्ति की तलाशी लेते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

lady commando guard has trained in deira for security of gurmeet ram rahim
इसके बाद जैसे ही व्यक्ति सत्संग हॉल में प्रवेश करता है तो फिर उसकी पहले की भांति तीन चरणों में तलाशी ली जाती थी। सच खंड हॉल की ओर जाने वाले मार्ग पर महिला कमांडो का दस्ता तैनात रहता था। सत्संग हॉल में  डेरा मुखी के चारो ओर कड़ा सुरक्षा घेरा रहता था।

जैड प्लस सुरक्षा के ब्लैक केट कमांडो, हरियाणा पुलिस के जवान, डेरा के प्रशिक्षित कमांडो, महिला कमांडों का अलग-अलग घेरा होता था। इसके साथ ही सुरक्षा कर्र्मी मंच के आगे, मंच के पीछे, मंच के पीछे के भवन की छत पर, श्रद्धालुओं के बीच में जगह जगह मौजूद रहते थे।

महिला श्रद्धालुओं की ओर महिला कमांडो का घेरा रहता था। इस दल में अनेक युवतियां ऐसी थी जिन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर शूटिंग में कई बार गोल्ड हासिल किए थे। उनकी पैनी नजर ब्लैक केट कमांडों से कम नहीं थी। महिला कमांडों का दस्ता हर समय हर स्थान पर डेरा प्रमुख के आसपास ही रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed