फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Kolkata Islamic State militant tries to kill security guard in jail

कोलकाता: उग्रवादी का आतंक, जेल में सुरक्षा गार्ड पर किया जानलेवा हमला

Sun, 03 Dec 2017 08:43 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, कोलकाता
ब्यूरो/ अमर उजाला, कोलकाता Updated Sun, 03 Dec 2017 08:43 PM IST
विज्ञापन
Kolkata Islamic State militant tries to kill security guard in jail
फाइल - फोटो : सांकेतिक चित्र
सेंट्रल जेल में सजा काट रहे जमात-उल-मुजाहिदीन बांग्लादेश के उग्रवादी और इस्लामिक स्टेट के समर्थक ने जेल के एक सुरक्षा गार्ड पर हमला कर दिया। जानिए पूरी खबर... 
विज्ञापन


घटना पश्चिम बंगाल के कोलकाता की है। अलीपुर सेंट्रल जेल में सजा काट रहे जमात-उल-मुजाहिदीन बांग्लादेश (जेएमबी) के उग्रवादी और इस्लामिक स्टेट के समर्थक मोहम्मद मसीउद्दीन उर्फ मूसा ने रविवार सुबह जेल के एक सुरक्षा गार्ड पर हमला कर दिया। जेल सूत्रों ने यहां इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन


पढ़ें:- बेटी की शादी में बाप ने खेला खूनी 'खेल', गणेश पूजा में पत्नी पर चलाई गोली और फिर...
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि सुबह मूसा की किसी बात पर जेल के एक गार्ड दोविंद चंद्र दे के साथ बहस हो गई। इसी दौरान उसने दे पर अचानक हमला कर दिया और उसने एक धारदार चम्मच की सहायता से सुरक्षा गार्ड का गला रेतने का प्रयास किया। 

दूसरे सुरक्षा कर्मियों ने किसी तरह दे को बचाया। उसे गंभीर हालत में एक स्थानीय अस्पताल में दाखिल कराया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि जेल के गार्ड गोविंद चंद्र दे को पहले एसएसकेएम अस्पताल ले जाया और फिर वहां से उसे निजी अस्पताल सीएमआरआई में दाखिल कराया गया। 

Kolkata Islamic State militant tries to kill security guard in jail
फाइल - फोटो : सांकेतिक चित्र
जेल अधिकारियों ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। जेल सूत्रों ने बताया कि उक्त घटना के बाद मूसा को दूसरे सेल में शिफ्ट कर दिया गया है और उस पर लगातार निगाह रखी जा रही है। 

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि इस बात की जांच की जा रही है कि उक्त हमला अचानक किया गया या वह हत्या के मकसद से सुनियोजित हमला था। ध्यान रहे कि राष्ट्रीय जांच एजंसी (एनआईए) ने जेएमबी उग्रवादी मूसा को इसी साल जुलाई में राज्य के बर्दवान रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया था। 

पढ़ें:- लूटपाट का विरोध करने पर राजमिस्त्री को मारे चाकू, नकदी और मोबाइल लेकर हुए फरार

एनआईए और राज्य खुफिया विभाग के अधिकारियों के अलावा बांग्लादेश और अमेरिकी खुफिया एजंसियों आरएबी और एफबीआई ने भी बीरभूम जिले के रहने वाले मूसा से पूछताछ की थी। उसे इस्लामिक स्टेट के लिए बी काम करने का आरोप है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed