फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   raj mistri was injured by knife when he opposed loot

लूटपाट का विरोध करने पर राजमिस्त्री को मारे चाकू, नकदी और मोबाइल लेकर हुए फरार

Mon, 04 Dec 2017 10:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 04 Dec 2017 10:02 AM IST
विज्ञापन
raj mistri was injured by knife when he opposed loot
sunil kumar - फोटो : अमर उजाला

महेंद्र पार्क इलाके में बदमाशों ने लूटपाट का विरोध करने पर एक राजमिस्त्री को चाकू मारकर जख्मी कर दिया। घायल करने के बाद बदमाशों ने उससे दो हजार रुपये और दो मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गये।

विज्ञापन


जख्मी हालत में पीड़ित खुद ही पुलिस चौकी पहुंचा। पुलिसकर्मियों ने उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने लूटपाट का मामला दर्ज कर जांच में जुटी है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार घायल युवक की पहचान सुनील कुमार के रूप से हुई। वह वजीरपुर में अपनी बहन के साथ रहता है। मूलत: बिहार का रहने वाला सुनील राजमिस्त्री का काम करता है। शनिवार रात 11 बजे सुनील आजादपुर में रहने वाली बहन से मिलकर घर जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


आजादपुर फ्लाई ओवर से नीचे उतरने के दौरान दो बदमाशों ने उसे घेर लिया और उससे लूटपाट करने लगे। सुनील से लूटपाट का विरोध कर बदमाशों से हाथापाई शुरू कर दी। इसी दौरान बदमाशों ने आवाज लगाकर अपने दो सहयोगी को बुला लिया।


वहां पहुंचे बदमाशों ने सुनील के पेट और सिर पर चाकू से हमला कर उसे जख्मी कर दिया। उसके बाद बदमाश लूटपाट कर फरार हो गये। लहूलुहान हालत में सुनील घटनास्थल से पुलिस चौकी पहुंचा और पुलिसकर्मियों को घटना के बारे में बताया। पुलिस ने पीड़ित को अस्पताल पहुंचाकर मामला दर्ज कर लिया है और पीड़ित के बताए हुलिए के आधार पर बदमाशों की पहचान करने में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed