{"_id":"5aa22eac4f1c1bc4758b46c9","slug":"kolkata-fir-registered-against-mohammad-shami-and-four-others-on-wife-hasin-jahan-s-complaint","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"क्रिकेटर शमी पर कोलकाता पुलिस ने दर्ज किए आपराधिक मामले, करियर पर सवाल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
क्रिकेटर शमी पर कोलकाता पुलिस ने दर्ज किए आपराधिक मामले, करियर पर सवाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Updated Fri, 09 Mar 2018 12:20 PM IST
विज्ञापन
mohammed shami and hasin jahan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पत्नी से विवाद के चलते भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी समेत चार अन्य लोगों के खिलाफ कोलकाता पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने शमी पर आईपीसी की 498A, 323, 307, 376, 506, 328 और 34 धाराओं में केस दर्ज किया है। बता दें शमी की पत्नी हसीन जहां ने उन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनकी पत्नी हसीन जहां ने कहा था कि शमी के कई लड़कियों के साथ अवैध संबंध हैं। केस दर्ज होने के बाद शमी का क्रिकेट करियर लगभग खत्म माना जा रहा है।
बता दें कि क्रिकेटर मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां ने अपने पति पर बेवफाई का आरोप लगाने के एक दिन बाद बृहस्पतिवार को कई चौंकाने वाले खुलासे करते हुए उनके खिलाफ मैच फिक्सिंग जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने आईपीएल में दिल्ली डेयरडेविल्स के इस खिलाड़ी पर मैच फिक्सिंग के आरोप लगाते हुए कहा है कि शमी ने एक पाकिस्तानी लड़की से पैसे लिए हैं। उन्होंने एक टीवी चैनल से बातचीत में यह आरोप लगाए। जहां ने शमी के खिलाफ यहां कोलकाता पुलिस के लाल बाजार मुख्यालय में शिकायत दर्ज कराई थी।

शमी अगर उनको धोखा दे सकता है तो देश को भी धोखा दे सकता है
Mohammed Shami
हसीन जहां ने कहा कि शमी अगर उनको धोखा दे सकता है तो देश को भी धोखा दे सकता है। उन्होंने आरोप लगाया कि ब्रिटेन में रहने वाले एक व्यक्ति मोहम्मद भाई के कहने पर शमी ने दुबई में पाकिस्तान की एक युवती अलीशबाह से भी पैसे लिए हैं। मेरे पास इस बात का सबूत मौजूद है। ध्यान रहे कि शमी व जहां की शादी वर्ष 2014 में हुई थी। इस दंपति को तीन साल की एक बेटी भी है। अभी एक दिन पहले ही जहां ने शमी पर कई लड़कियों के साथ संबंध रखने और उनको (पत्नी को) धोखा देने का आरोप लगाया था। उन्होंने अपने आरोपों के समर्थन में शमी के मोबाइल फोन से की गई बातचीत के स्क्रीनशॉट को भी साझा किया था। शारीरिक उत्पीड़न का भी आरोप लगाया था।
पत्नी की शिकायत और चौंकाने वाले खुलासे के बाद शमी का करियर अधर में लटक गया है। बीसीसीआई ने सेंट्रल कांट्रेक्ट वाले खिलाड़ियों की सूची में उनका नाम शामिल नहीं किया है। हालांकि शमी ने खुद पर लगे आरोपों को निराधार करार देते हुए इसे एक साजिश बताया है। लेकिन उनकी पत्नी ने बृहस्पितवार को भी अपने आरोपों को दोहराते हुए कहा कि उनके पास अपने समर्थन में दस्तावेजी सबूत हैं।