फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   kerala in horror: one more dalit girl gang raped in kerala

केरल में एक और दलित युवती से दरिंदगी, तीन गिरफ्तार

Wed, 04 May 2016 06:25 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 04 May 2016 06:25 PM IST
विज्ञापन
kerala in horror: one more dalit girl gang raped in kerala

केरल का माहौल महिलाओं के लिए लगातार असुरक्षित होता जा रहा है। कानून की छात्रा से दरिंदगी करने और चाकुओं से गोदकर हत्या करने के ठीक दो दिन बाद अब एक और युवती से दरिंदगी की गई।

विज्ञापन


केरल के वरकाला इलाके में एक और दलित युवती का गैंगरेप किया गया। आरोपी उसे अस्तव्यस्त हालत में ही सुनसान इलाके में छोड़कर भाग गए। मनोरमा ऑनलाइन के अनुसार, 19 वर्षीय पीड़िता नर्सिंग की छात्रा थी। 
विज्ञापन


इस घटना की सबसे ज्यादा हैरान करने वाली यह है कि युवती का गैंगरेप करने वालों में से एक उसका ब्वॉयफ्रेंड भी है।

ब्वॉयफ्रेंड ने ऑटो ड्राइवर के साथ मिल किया गैंगरेप

kerala in horror: one more dalit girl gang raped in kerala

खबरों ने अनुसार, नर्सिंग की छात्रा और दलित युवती से गैंगरेप में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार क‌िए गए तीनों लोगों में एक युवती का ब्वॉयफ्रेंड, एक दोस्त और एक ऑटो ड्राइवर है।

बताते हैं कि युवती अपने दोस्तों के साथ कोल्लम घूमने गई थी। लौटते वक्त उसके दोनों साथियों ने ऑटो ड्राइवर के साथ मिलकर रास्ते में दरिंदगी की।

पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर पीड़िता से उनकी पहचान कराई। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि यही वो तीनों को लोग थे जिन्होंने उसके साथ दरिंदगी की थी।

वहीं दो दिन पहले एक कानून की छात्रा से उसके कमरे में बलात्कार किया गया था और धारदार हथियार से बुरी तरह से हमला कर उसे जान से मार दिया गया था। इस घटना में पीड़िता के चिल्लाने के बावजूद भी किसी ने उसकी मदद नहीं की थी।

पीड़िता की मां ने सोमवार को मीडिया को बताया कि घटना के बाद जब वे पुलिस में गए तो पुलिस ने भी किसी तरह की मदद करने से इनकार कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed