फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   IRS officer of Jaipur commits suicide, wrote reason in 3 lines suicide note

जयपुर में आईआरएस अफसर ने की आत्महत्या, तीन लाइन के सुसाइड नोट में बताई वजह

Thu, 13 Sep 2018 09:20 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला
क्राइम डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 13 Sep 2018 09:20 AM IST
विज्ञापन
IRS officer of Jaipur commits suicide, wrote reason in 3 lines suicide note

पति द्वारा मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित होना और माता-पिता का साथ देने से मना करना ही राजस्थान में कार्यरत आईआरएस अफसर बिन्नी शर्मा की आत्महत्या करने की वजह बना। पुलिस को बिन्नी के तीन लाइन के सुसाइड नोट के अलावा एक डायरी भी मिली है। जिसमें वह नियमित रूप से लिखती थीं।

विज्ञापन


बता दें सरकारी अधिकारी बन्नी ने बीते 7 अगस्त को जयपुर स्थित अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। सुसाइड नोट में उन्होंने इसके लिए अपनी सास और पति को जिम्मेदार ठहराया है।
विज्ञापन


अपने तीन लाइन के सुसाइड नोट में बिन्नी ने लिखा है, 'मैं अपने जीवन के 9 साल झूठ और हार से जी रही थी। मेरे पति ने मेरी जिंदगी बर्बाद कर दी। उसकी मां ने भी यही किया। भगवान मेरे बच्चों की देखभाल करें।'
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं बिन्नी के पिता ने मंगलवार को उनकी डायरी सार्वजनिक की। जिसमें उन्होंने अपने जीवन के 9 सालों के बारे में लिखा है। बिन्नी ने अपनी डायरी में बीते साल 16 दिसंबर को लिखा कि उन्हें उनके पति से धोखा और धमकियां मिलती थीं। वह उनके साथ हर तरह के अत्याचार करता था। उसके लिए सबकुछ पैसा ही है और इंसान जैसा कुछ भी नहीं है।

IRS officer of Jaipur commits suicide, wrote reason in 3 lines suicide note

वहीं बिन्नी के पति गुरमीत वालिया के वकील विवेत राज सिंह ने डायरी में लिखी सभी बातों को गलत बताया और कहा कि बिन्नी की मानसिक हालत ठीक नहीं थी और उनका मुंबई में इलाज चल रहा था।

आईआरएस अफसर के सुसाइड के बाद पुलिस ने उनके पति और सास को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में 10 अगस्त को गिरफ्तार कर लिया था। जिसके बाद 7 सितंबर को उन्हें अग्रिम जमानत पर रिहा कर दिया गया। और बजाज नागर पुलिस के सामने मामले की जांच के लिए पेश किया गया।

बिन्नी के पिता ने एक सीसीटीवी फुटेज भी साझा कि जिसमें वह अपनी 16 साल की नौकरानी से बात कर रही है। और नौकरानी ने ये बात मानी है कि बिन्नी के पति वालिया ने उसका यौन शोषण किया है।

वहीं वालिया के वकील का कहना है कि बिन्नी के पिता ने ये आरोप एक महीने बाद क्यों लगाए। मामले पर जयपुर ईस्ट के डीसीपी गौरव यादा का कहना है कि नौकरानी की तलाश की जा रही है।

उसका पता चलते ही उसका बयान लिया जाएगा। जिसके बाद अगर वह कहती है कि उसके साथ वो सब हुआ तो केस दर्ज किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed