{"_id":"598cb0c94f1c1b593e8b45ae","slug":"inspired-by-blue-whale-game-two-children-attempt-suicide","type":"story","status":"publish","title_hn":"'ब्लू व्हेल गेम' खेलते हुए दो बच्चों ने की जान देने की कोशिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
'ब्लू व्हेल गेम' खेलते हुए दो बच्चों ने की जान देने की कोशिश
amarujala.com, Presented by: शाहरुख खान
Updated Fri, 11 Aug 2017 12:45 AM IST
विज्ञापन
फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत में भी ऑनलाइन गेम ब्लू वेल की लास्ट स्टेज को पूरा करने के बाद आत्महत्या के केस बढ़ते जा रहे हैं। यह गेम में बच्चों की पहली पसंद बनता जा रहा है। लास्ट स्टेज को पूरा करने के बाद बच्चे आत्महत्या करने की कोशिश कर रहे हैं। गुरुवार को ऐसे दो मामले सामने आए। हालांकि इन दोनों बच्चों को आत्महत्या करने से पहले बचा लिया गया।
पहला मामला इंदौर का है। यहां ‘ब्लू व्हेल चैलेंज’ को खेलते हुए एक 13 साल के छात्र ने अपने स्कूल की तीसरी मंजिल से कूदने की कोशिश की। गनीमत यह रही कि साथी छात्रों ने उसे ऐसा करने से रोक लिया।
ASP रूपेश कुमार द्विवेदी के मुताबिक कक्षा सात का छात्र राजेंद्र नगर के चमाली देवी पब्लिक स्कूल में पढ़ता है। बृहस्पतिवार को वह स्कूल की तीसरी मंजिल की बालकनी की रेलिंग पर चढ़ गया लेकिन उसी दौरान स्कूल के अन्य छात्रों ने उसे वहां से उतार लिया। इसके बाद छात्रों ने शिक्षकों को इस बारे में जानकारी दी तो उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दे दी।
विज्ञापन
द्विवेदी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पाया गया बच्चा पिछले कई दिनों से अपने पिता के फोन में ब्लू व्हेल गेम खेल रहा था। पुलिस छात्र को काउंसलिंग के लिए किसी मनौवैज्ञानिक के पास ले जाने पर विचार कर रही है। स्कूल की प्रधानाचार्या संगीता पोद्दार ने कहा कि जब उसके आत्महत्या के प्रयास को विफल कर दिया गया तो वह काफी डर गया था। उसने शिक्षकों को बताया कि पिछले कुछ दिनों से वह ब्लू व्हेल गेम खेल रहा है।
दूसरा मामला महाराष्ट्र के सोलापुर से सामने आया। यहां का एक युवक गेम की सभी स्टेजों को पूरा कर लिया पुणे जा रहा था, लेकिन समय रहते पुलिस के हाथ लग गया। पुलिस ने बताया कि युवक ने जाने से पहले सुसाइड नोट छोड़ा था। जिसमें युवक ने लिखा था कि वह पुणे जा रहा है। इसके आगे उसने कुछ नहीं लिखा। युवक के परिजनों ने इस मामले में पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने तुंरत एक्शन लेते हुए युवक की तलाश शुरु की। पुलिस ने उसे सुबह में भिगवां के पास स्थित एसटी बस स्टैंड से बरामद कर लिया। पूछताछ में युवक ने कुछ नहीं बताया। मौके पर पहुंचे परिजनों को युवक को सौंप दिया है।
ब्लू वेल गेम की वजह से अब तक काफी लोगों ने मौत को गले लगा लिया है। दुनियाभर में 150 से ज्यादा लोग आत्महत्या कर चुके हैं। हाल ही में मुंबई में एक बच्चे ने भी इस गेम से प्रेरित होकर मौत को गले लगा लिया था।