फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Inhuman face of UP police, 2 cops suspended for throwing dead body in Ganga

यूपी पुलिस: किसी और की चिता दिखाकर बोले यही था तुम्हारा बेटा

Fri, 15 Apr 2016 12:59 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, भदोही
ब्यूरो/ अमर उजाला, भदोही Updated Fri, 15 Apr 2016 12:59 PM IST
सार

  • सिपाहियों ने मृतक की शिनाख्त करने से पहले ही गंगा में बहा दी लाश
  • घरवाले पहुंचे तो दूसरे की चिता दिखा दी और कहा हो गया अंतिम संस्कार

विज्ञापन
Inhuman face of UP police, 2 cops suspended for throwing dead body in Ganga
यूपी पुलिस के सिपाहियों की करतूत, मृतक की लाश गंगा में फेंककर घरवालों को दिखा दी दूसरे की चिता - फोटो : demo

विस्तार

यूपी के भदोही के गोपीगंज में पुलिस का अमानवीय चेहरा सामने आया है। आरोप है कि चंद्रपुरा डोमनपुर में हत्या कर फेंके गए स्कार्पियो चालक के शव का अंतिम संस्कार करने के बजाय पुलिस के सिपाहियों ने उसे गंगा में फेंक दिया। आरोप ये भी है कि सिपाहियों ने चालक के घर वालों को घाट पर जलाए गए दूसरे शव की राख दिखा दी। 
विज्ञापन


पुलिस की इस कारगुजारी की जानकारी होने पर घरवालों ने तलाश की तो शव मिल गया। सूचना के बाद डीआईजी और एसपी भी पहुंचे। एसपी ने गोपीगंज थाने के दो सिपाहियों को निलंबित कर दिया। मामले की जांच अपर पुलिस अधीक्षक को सौंप दी।
विज्ञापन

 
बुधवार को मऊ के कोपागंज निवासी 35 वर्षीय युवक की लाश डोमनपुर में मिली थी। गले पर जख्म होने के कारण हत्या की आशंका जताई जा रही थी। शर्ट की कॉलर पर कोपागंज, मऊ का स्टीकर लगे होने की जानकारी घरवालों को मिली तो वे गुरुवार को गोपीगंज पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिनाख्त भी नहीं की और नदी में बहा दी लाश

Inhuman face of UP police, 2 cops suspended for throwing dead body in Ganga
आरोपी सिपाहियों पर गिरी गाज, हुए सस्पेंड - फोटो : demo

उधर, पुलिस ने शिनाख्त के लिए इंतजार किए बिना 24 घंटे के अंदर ही शव को गंगा में फेंक दिया। घर वाले पहुंचे तो बताया कि अंतिम संस्कार कर दिया गया है और जहांगीराबाद गंगा घाट पर एक चिता की राख दिखा दी। इसके बाद घर वालों ने चिता की राख ले ली और पुलिसकर्मी चले गए। 

इसी बीच घाट पर एक महिला ने पुलिस की करतूत के बारे में दुखी परिवार को जानकारी दी। शव की तलाश की गई तो थोड़ी देर में वह गंगा में उतराता हुआ मिल गया। गुस्साए परिजन शव लेकर थाने की ओर बढ़े तो हंगामा होने की आशंका पर औराई और ऊंज थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई और उन्हें वहीं रोक दिया। 

सूचना पर डीआईजी विंध्याचल रतन कुमार श्रीवास्तव और एसपी पीके मिश्र पहुंचे और परिजनों को समझाया। इस मामले में एसपी ने गोपीगंज थाने के दो सिपाहियों राजेंद्र मौर्या और राम सिंह को निलंबित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed