{"_id":"5bb411bb867a554f1545bf96","slug":"in-jhansi-50-years-old-man-killed-by-sharp-weapon","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरानी रंजिश के चलते युवक की तेज धार वाले हथियार से गला काटकर हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुरानी रंजिश के चलते युवक की तेज धार वाले हथियार से गला काटकर हत्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झाँसी
Updated Wed, 03 Oct 2018 06:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुरानी रंजिश के चलते मऊरानीपुर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला शिवगंज में एक 50 वर्षीय युवक की तेज दार हथियार से गला काटकर निर्मम हत्या कर दी गयी। घटना की सूचना मिलते ही मऊरानीपुर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर कार्यवाही शुरू कर दी।
विज्ञापन
मऊरानीपुर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला परवारीपुरा निवासी विजय यादव पुत्र मठु (50) का विवाद किसी बात को लेकर मऊरानीपुर के मोहल्ला शिवगंज निवासी एक युवक से चल रहा था।
विज्ञापन
मंगलवार देर शाम मऊरानीपुर के मोहल्ला शिवगंज में हल्की माता मंदिर के पास पाल के मकान में विजय यादव का शव पड़ा मिला। सूचना पर मऊरानीपुर कोतवाली प्रभारी प्रेमचंद्र व पुलिस क्षेत्राधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटना स्थल का मुआयना किया और शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन