फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Husband murdered his wife if not a child

बच्चा नहीं हुआ तो चोटी की आड़ में कर दी महिला की हत्या

Sat, 12 Aug 2017 05:45 PM IST
amarujala.com, Presented by: शाहरुख खान
amarujala.com, Presented by: शाहरुख खान Updated Sat, 12 Aug 2017 05:45 PM IST
विज्ञापन
Husband murdered his wife if not a child
फाइल
चोटी कटने के शोर की आड़ में बर्तन व्यापारी ने अपनी पत्नी को जहर का इंजेक्शन कर मार डाला। महिला को शादी के पांच साल बाद भी बच्चा पैदा नहीं हुआ था। पति महिला को ठिकाने लगाकर दूसरी शादी करने की फिराक में था। शुक्रवार सुबह भगतपुर थानाक्षेत्र के कोटला नगला गांव के ग्रामीणों की नींद इस सनसनीखेज वारदात के साथ टूटी।
विज्ञापन


पति ने बताया कि उसकी पत्नी की चोटी कट गई थी। जिसकी दहशत में आकर उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मौके जाकर जांच पड़ताल की तो महिला की कमर में सिरिंज मिली। हालांकि पुलिस के पहुंचने से पहले ही पति फरार हो चुका था। पुलिस ने पति समेत चार लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कर लिया है। पोस्टमार्टम में जहर के लक्षण मिलने पर विसरा सुरक्षित रखा गया है। जबकि सास को हिरासत में ले लिया है। बाकी आरोपी फरार हैं। 
विज्ञापन


भगतपुर थानाक्षेत्र के उदमा वाला निवासी वारिस ने अपनी बेटी अफरोज जहां (25) की शादी 27 फरवरी 2012 को कोटला नगर निवासी इकराम के साथ की थी। इकराम की भगतपुर थाने के पास बर्तनों की दुकान है। अफरोज को कोई बच्चा नहीं था। इसको लेकर पति पत्नी में विवाद रहता था। अफरोज ने इसकी शिकायत अपने भाई आरिफ  से की थी। शुक्रवार सुबह इकराम ने शोर मचा दिया कि उसकी पत्नी की चोटी कट गई है। जिसकी दहशत में आकर उसने दम तोड़ दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ ही देर में मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। मायके वाले भी पहुंच गए। उन्होंने हत्या का आरोप लगाकर हंगामा शुरू कर दिया और सूचना देकर पुलिस बुला ली। इससे पहले ही पति, उसका भाई और पिता फरार हो चुके थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया तो महिला की कमर से एक सिरिंज मिली। जिससे महिला को जहर का इंजेक्शन लगाने की आशंका जताई जा रही है। जबकि घर में दवाइयां भी बरामद हुई हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जहर के लक्षण मिले हैं। जिस वजह से विसरा सुरक्षित रख लिया गया है। 



भगतपुर के कोटला नगला गांव में एक महिला की मौत हुई है। मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाकर पति समेत चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। घटना की जांच की जा रही है। फोरेंसिक टीम ने मौके पर जाकर जांच पड़ताल की है। हर एंगल पर जांच पड़ताल की जा रही है। महिला की सास से पूछताछ की जा रही है। 
उदय शंकर सिंह, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed