फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   honor killing: boyfriend killed by girlfriend's family in shahjahanpur

ऑनर किलिंग: प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक की पीट- पीट कर हत्या

Sat, 04 Mar 2017 02:45 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शाहजहांपुर
ब्यूरो/ अमर उजाला, शाहजहांपुर Updated Sat, 04 Mar 2017 02:45 PM IST
विज्ञापन
honor killing: boyfriend killed by girlfriend's family in shahjahanpur

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में ऑनर किलिंग का मामला सामने आया है, जहां एक लड़की के परिवारवालों ने शख्स की पीट-पीट कर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि वो देर रात प्रेमिका से मिलने पहुंचा था। युवक की बहन की ओर से छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन


24 साल का यश कुमार माता-पिता की मौत के बाद वह कुछ दिन लखराम गांव में अपनी बहन के यहां भी रहा था। इस दौरान गांव की एक लड़की से उसके प्रेम संबंध हो गए। लड़की के घर वालों को जब संबंधों की जानकारी हुई तो दोनों के बीच विवाद हो गया। गुरुवार की रात वह बहन के यहां जाने का बहाना करके प्रेमिका से मिलने अकेले लखराम गांव आ गया। उसने गांव के किनारे बाइक खड़ी की और प्रेमिका के घर जा पहुंचा।

विज्ञापन

प्रेमिका के भाई ने कमर में रंगे हाथों पकड़ा

honor killing: boyfriend killed by girlfriend's family in shahjahanpur
file photo - फोटो : अमर उजाला

प्राप्त जानकारी के मुताबिक दोनों कमरे में बातें कर रहे थे, इसी बीच लड़की का भाई अपना मोबाइल फोन लेने बहन के कमरे में आया। पुलिस को लड़की के घर वालों ने बताया कि वहां बैठा यश उसे देखते ही कमरे में पड़े तख्त के नीचे घुस गया। लेकिन प्रेमिका के भाई ने उसे देख लिया था और परिवार के अन्य सदस्यों की मदद से उसे पीटना शुरू कर दिया। जब वह बेदम हो गया, तब उन्होंने यूपी 100 पुलिस को सूचना दे दी।

पुलिस उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंची, लेकिन पिटाई इतनी बेरहमी से की गई थी कि डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक की बहन अनीता को खबर दी। शुक्रवार को हुए पोस्टमार्टम में उसके सिर, पीठ, दोनों हाथ में गंभीर चोटों के निशान पाए गए हैं। 

मृतक की बहन ने अपने गांव के छह लोगों के खिलाफ धारा 302 में रिपोर्ट दर्ज कराई है जिसमें पुराने झगड़े के विवाद में हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। इंस्पेक्टर केके तिवारी ने बताया कि हत्या प्रेम-प्रसंग के चलते हुई है। दो लोगों को हिरासत में लेकर उनसे घटना के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed