फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Honor killing: A girl killed by her family member in Budaun

प्रेम प्रसंग में युवती की हत्या, शव के साथ की दरिंदगी की हदें पार, देखकर पुलिस के भी उड़े होश

Mon, 22 Jan 2018 07:31 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला
क्राइम डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 22 Jan 2018 07:31 PM IST
विज्ञापन
Honor killing: A girl killed by her family member in Budaun
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
युवती की संदिग्ध हालत में मौत हो गई, शव को देख पुलिस के भी होश उड़ गए। जानिए शव के साथ परिजनों ने क्या किया। घटना उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले की है। कोतवाली इलाके के एक गांव में रविवार दोपहर ऑनरकिलिंग की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवती का जलता हुआ शव चिता से खींच लिया।
विज्ञापन


कार्रवाई के दौरान युवती के परिवार के लोग मौके से फरार हो गए। पुलिस ने युवती की मां के अलावा गांव की प्रधान के भतीजे को शक के आधार पर हिरासत में ले लिया। पुलिस दोनों से पूछताछ में जुटी है। 
विज्ञापन


20 साल की युवती की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। दोपहर 12 बजे पुलिस को सूचना मिली की प्रेम प्रसंग के मामले में युवती की हत्या कर दी गई है। परिजन अपने खेत में ही उसका अंतिम संस्कार कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर पुलिस और यूपी 100 दोनों पहुंचीं तो खेत में चिता जलती मिली। पुलिस को देखकर वहां मौजूद लोग भाग निकले। पुलिस ने चिता से शव खींच लिया। जिसे पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए सील कर दिया। 

Honor killing: A girl killed by her family member in Budaun
गांव में जानकारी की तो लोग इस बारे में बात करने से बचते दिखे। तब पुलिस युवती की मां को थाने ले आई। यहां महिला पुलिस ने उससे बात की तो उसने बताया कि बेटी का किसी बात पर उसके दादा से झगड़ा हो गया था। 

दादा नाराज होकर घर से चले गए तो उसने फंदा लगाकर जान दे दी। वह लोग नहीं चाहते थे कि किसी पचड़े में पड़े। इसलिए शव की अंत्येष्टि कर रहे थे। हालांकि वह यह नहीं बता सकीं कि अगर दोष नहीं था तो परिवार के लोग भाग क्यों गए। 

चर्चा यह भी थी कि युवती का गांव के ही एक युवक से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। वह गर्भवती भी बताई गई। इसके बाद पुलिस ने गांव की प्रधान के भतीजे को भी पकड़ लिया। हालांकि वह नशे की हालत में था और हवालात में भी बड़बड़ा रहा था। 

शव के बीच का हिस्सा जलने से बचा है। एसपी देहात डॉ. एसपी सिंह ने भी ऑनर किलिंग की संभावना को स्वीकार किया। हालांकि उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और युवती के पिता से पूछताछ के बाद ही सच्चाई का पता चल पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed