{"_id":"58fdbfc84f1c1b876dc0c0ba","slug":"hi-tech-sex-racket-held-in-bengaluru","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैशलेस हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट पकड़ा, सिपाही पूरी करता था डिमांड","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कैशलेस हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट पकड़ा, सिपाही पूरी करता था डिमांड
amarujala.com, Presented By : अजय कुमार सिंह
Updated Mon, 24 Apr 2017 02:45 PM IST
विज्ञापन
सेक्स रैकेट
- फोटो : अमर उजाला
बेंगलुरु में पुलिस ने एक हाई-प्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। इस रैकेट का संचालन ऑनलाइन और ग्राहकों से ऑनलाइन ही पैसे मांगे जाते थे। पुलिस ने आरोपी एक हेड कॉन्स्टेबल को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी कॉनस्टेबल करिबसप्पा अपने ग्राहकों से ऑनलाइन पैसे मंगाता था।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें-सपा नेता के होटल में छापा, आपत्तिजनक हालत मे पकड़ाए 51 कपल
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि आरोपी कॉस्टेबल करिबसप्पा परप्पन अग्रहारा पुलिस स्टेशन में तैनात था। करिबसप्पा ने सेक्स रैकेट चलाने में कथित तौर पर सक्रिय रूप से भाग लिया और दो अन्य लोगों से मुनाफे के लिए पैसा लिया। हालांकि, उनकी पहचान पुलिस ने प्रकट नहीं कीकैशलेस हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट पकड़ा, सिपाही पूरी करता था डिमांड
विज्ञापन
। पुलिस ने इस मामले कार्रवाई करते हुए करिबसप्पा को सेवा से बर्खास्त कर दिया है। आरोपी करिबसप्पा को न्यायिक हिरासत में पेरप्पन अग्रहारा केंद्रीय जेल भेज दिया गया है।
ये भी पढ़ें-मसाज पार्लर की आड़ में चल रहे सेक्स रैकेट पर छापा, आपत्तिजनक हालत में मिला ये नेता
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी को पिछले हफ्ते ही गिरफ्तार कर लिया गया था, जब पुलिस ने एक घर में छापा मारकर तीन महिलाओं को छुड़ाया था। छापेमारी के दौरान पुलिस को स्वाइप मशीन और कुछ नकदी रकम मिले हैं।