{"_id":"5b94cc62867a557ea94a508c","slug":"hdfc-vice-president-goes-missing-from-wednesday-police-found-first-clue","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबई: रहस्यमय परिस्थितियों में दफ्तर से एचडीएफसी बैंक के वाइस प्रेजिडेंट लापता, मिला पहला सुराग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मुंबई: रहस्यमय परिस्थितियों में दफ्तर से एचडीएफसी बैंक के वाइस प्रेजिडेंट लापता, मिला पहला सुराग
क्राइम डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 09 Sep 2018 01:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंबई के कमला मिल ऑफिस से एचडीएफसी बैंक के वाइस प्रेजिडेंट सिद्धार्थ किरन सिंघवी बुधवार से लापता हैं। पुलिस ने बताया कि वह अपनी पत्नी और चार साल की बेटी के साथ मसाबार हिल में रहते हैं। बुधवार की सुबह आठ बजकर तीस मिनट पर वह ऑफिस के लिए निकले और अभी तक घर नहीं पहुंचे। उनकी गाड़ी भी गुरुवार को नवी मुंबई से बरामद की गई। जिसकी सीट पर खून के धब्बे मिले हैं।
विज्ञापन
वायरलेस मैसेज के जरिए मुंबई के सभी पुलिस स्टेशन को मामले की जानकारी दी गई थी। लेकिन गाड़ी मिलने के बाद से उनके लापता होने का रहस्य अब बढ़ता जा रहा है। पुलिस ने शनिवार को कहा कि अभी वह ठोस सबूत तलाश रही है। एनएम जोशी मार्ग पुलिस स्टेशन में पुलिस ने लापता होने की शिकायत दर्ज कर ली है। पुलिस ने बताया कि वह ऑफिस से शाम 7 बजकर 30 मिनट पर निकले। जब वह घर नहीं पहुंचे तो उनकी पत्नी ने पुलिस में लापता होने की शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज में उन्हें ऑफिस से निकलते हुए देखा गया। उनकी आखिरी लोकेशन भी वहीं पर ट्रैक हुई और बाद में फोन स्विच ऑफ हो गया। पुलिस को मामले में पहला सबूत गुरुवार की शाम मिला। जब सिंघवी का फोन 5 मिनट के लिए स्विच ऑन हुआ था। इसकी लोटेकश भी वहीं की पाई गई जहां उनकी गाड़ी मिली थी।
विज्ञापन
जांच में जुटे एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि गाड़ी में मिले खून के धब्बों के सैंपल ले लिए गए हैं और उन्हें फॉरेंसिक टेस्ट के लिए भेजा गया है कि वह सिंघवी के ही खून के निशान है या किसी और के। सबूत जुटाने के लिए गाड़ी की भी जांच की जा रही है। वहीं कमला मिल के पार्किंग एरिया में भी खून के निशान पाए गए हैं। अभी उनकी भी जांच होनी बाकी है।
पुलिस को संदेह है कि ऑफिस छोड़ने के बाद कुछ और लोग भी सिंघवी के साथ हो सकते हैं। अभी सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही हैं। स्थानीय पुलिस सीबीआई के साथ हर एक घटनाक्रम की जांच कर रही है। यह भी जानने की कोशिश की जा रही है कि उन्होंने लापता होने से पहले किस किससे बात की थी।