फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   hang maharashtra girl's rapists says anna hazare

महाराष्ट्र निर्भयाकांड: अन्ना हजारे ने की बलात्कारियों को फांसी की मांग

Tue, 19 Jul 2016 03:32 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 19 Jul 2016 03:32 PM IST
विज्ञापन
hang maharashtra girl's rapists says anna hazare
अन्‍ना हजारे

महाराष्ट्र में मानवता को शर्मसार करने देने वाले किशोरी से गैंगरेप के बाद हुई जघन्य हत्या में समाजसेवी अन्ना हजारे का गुस्सा फूटा है। अन्ना हजारे ने जघन्य घटना को अंजाम देने वाले तीनों आरोपियों को फांसी की सजा देने की मांग की है।

विज्ञापन


बता दें कि पिछले सप्ताह अहमदनगर जिले के कोपार्डी गांव में नवीं कक्षा की छात्रा से दरिंदगी के बाद जघन्य तरीके हत्या कर दी गई थी। इस घटना ने महाराष्ट्र के लोगों को झकझोर कर रख दिया है।
विज्ञापन


अन्ना हजारे ने मंगलवार को कहा कि यह घटना बहुत ही ज्यादा ठेस पहुंचाने वाली और मानवता पर काला धब्बा है। अन्ना ने घटना की निंदा करते हुए कहा है कि इस कांड के सभी आरोपियों को फांसी दी जानी चाहिए ताकि दूसरे इससे सबक ले सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन

किशोरी का एक-एक अंग नोचा गया था!

hang maharashtra girl's rapists says anna hazare

भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन के प्रमुख चेहरा रहे 79 वर्षीय हजारे ने कहा आजकल कुछ लोग यह कहकर मौत की सजा बंद करने की मांग कर रहे हैं कि यह मानवता के खिलाफ है। लेकिन ऐसे लोगों के प्रति मानवता दिखाने कोई तुक नहीं बनता जिन्होंने जघन्यतम अपराध को अंजाम देकर मानवता के ही चेहरे पर कालिख पोत दी है।

बिजनेस स्टैंडर्ड के अनुसार, अन्ना से महाराष्ट्र सरकार की ओर से मामले की पैरवी करने के लिए विशेष वकील उज्जवल निकम को नियुक्त करने के फैसले का स्वागत किया है। उन्होंने कहा क‌ि सरकार को यह भी कोशिश करनी चाहिए कि आरोपियों को जल्द से जल्द सजा मिल सके।

गौरतलब है कि 13 जुलाई की शाम को 14 वर्षीय किशोरी की बलात्कार के बाद जिस तरह से हत्या की गई वह हैरान कर देने वाला है।

पुलिस ने जब घटना स्‍थल का मुआयना किया तो पेड़ के नीचे दूर तक खून बहा हुआ था। किशोरी के हर अंग का मांस नोचा गया था। उसके दांत दोड़ दिए गए थे। किशोरी के सिर से आधे से ज्यादा बाल उखाड़ लिए गए थे। इतना सब करने के बाद किशोरी की गला घोंटकर हत्या कर दी गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed