{"_id":"5a5e3e0d4f1c1b1d368b4cf6","slug":"girl-gangraped-after-kidnapped-by-three-young-man-in-deoria","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अपहरण कर युवती से गैंगरेप, बंद कमरे में ऐसे हाल में मिली पीड़िता को देख सिहर गई पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अपहरण कर युवती से गैंगरेप, बंद कमरे में ऐसे हाल में मिली पीड़िता को देख सिहर गई पुलिस
क्राइम डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 16 Jan 2018 11:31 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शौच के लिए गई युवती का तीन युवकों अपहरण कर लिया और फिर उसके बाद एक कमरे में बंद कर हैवानियत की हदें पार कीं। बेहोश होने पर भी आरोपियों ने पीड़िता को नहीं बख्शा।
घटना उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले की है। तरकुलवा इलाके के एक गांव में अपनी बुआ के घर आई युवती का अपहरण कर गैंगरेप का मामला सामने आया है। युवती शौच के लिए गई थी तभी गांव के तीन युवकों ने उसे अगवा कर लिया और गांव के बाहर अपने एक कमरे पर ले गए।
यहां तीनों ने युवती से सामूहिक दुष्कर्म किया और फिर बाहर से ताला लगाकर फरार हो गए। पुलिस ने 12 घंटे बाद युवती को ताला तोड़कर मुक्त कराया। युवती रुद्रपुर इलाके की रहने वाली है। मंगलवार सुबह पांच बजे वह बुआ के साथ शौच के लिए बाहर गई थी।
विज्ञापन
तभी गांव के विकास यादव अपने दो साथियों के साथ वहां पहुंचा और बुआ की पिटाई कर युवती को अगवा कर लिया। इसके बाद तीनों युवती को अपने घोठा पर ले गए और सामूहिक दुष्कर्म किया।

सूत्रों के अनुसार गैंगरेप के बाद आरोपी युवती का हाथ-पैर बांधकर बाहर से कमरे में ताला बंद कर फरार हो गए। उधर, लोकलाज के डर से बुआ अपहरण पर पर्दा डालने की कोशिश करती रही, लेकिन जब देर शाम तक युवती नहीं लौटी तो उसने परिवार के लोगों को घटना की जानकारी दी।
घरवालों की सूचना पर पुलिस गांव पहुंची और आरोपी के घोठा की तलाशी ली। कमरे में ताला बंद देख पुलिस को शक हुआ। ताला तोड़ने पर युवती कमरे में अचेत हालत में मिली। पुलिस की कार्रवाई के दौरान प्रधान और गांव के लोग वहां मौजूद थे।
हालत सुधरने पर युवती ने बताया कि तीन युवकों ने उसके साथ गलत काम किया है। आनन-फानन में उसका मेडिकल कराया गया। बुआ की तहरीर पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ युवती को अगवा करने और गैंगरेप का मुकदमा दर्ज कर लिया है।