फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   girl gangraped after kidnapped by three young man in deoria

अपहरण कर युवती से गैंगरेप, बंद कमरे में ऐसे हाल में मिली पीड़िता को देख सिहर गई पुलिस

Tue, 16 Jan 2018 11:31 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला
क्राइम डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 16 Jan 2018 11:31 PM IST
विज्ञापन
girl gangraped after kidnapped by three young man in deoria
फाइल फोटो
शौच के लिए गई युवती का तीन युवकों अपहरण कर लिया और फिर उसके बाद एक कमरे में बंद कर हैवानियत की हदें पार कीं। बेहोश होने पर भी आरोपियों ने पीड़िता को नहीं बख्शा। 
विज्ञापन


घटना उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले की है। तरकुलवा इलाके के एक गांव में अपनी बुआ के घर आई युवती का अपहरण कर गैंगरेप का मामला सामने आया है। युवती शौच के लिए गई थी तभी गांव के तीन युवकों ने उसे अगवा कर लिया और गांव के बाहर अपने एक कमरे पर ले गए। 
विज्ञापन


यहां तीनों ने युवती से सामूहिक दुष्कर्म किया और फिर बाहर से ताला लगाकर फरार हो गए। पुलिस ने 12 घंटे बाद युवती को ताला तोड़कर मुक्त कराया। युवती रुद्रपुर इलाके की रहने वाली है। मंगलवार सुबह पांच बजे वह बुआ के साथ शौच के लिए बाहर गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तभी गांव के विकास यादव अपने दो साथियों के साथ वहां पहुंचा और बुआ की पिटाई कर युवती को अगवा कर लिया। इसके बाद तीनों युवती को अपने घोठा पर ले गए और सामूहिक दुष्कर्म किया। 

girl gangraped after kidnapped by three young man in deoria
फाइल फोटो
सूत्रों के अनुसार गैंगरेप के बाद आरोपी युवती का हाथ-पैर बांधकर बाहर से कमरे में ताला बंद कर फरार हो गए। उधर, लोकलाज के डर से बुआ अपहरण पर पर्दा डालने की कोशिश करती रही, लेकिन जब देर शाम तक युवती नहीं लौटी तो उसने परिवार के लोगों को घटना की जानकारी दी। 

घरवालों की सूचना पर पुलिस गांव पहुंची और आरोपी के घोठा की तलाशी ली। कमरे में ताला बंद देख पुलिस को शक हुआ। ताला तोड़ने पर युवती कमरे में अचेत हालत में मिली। पुलिस की कार्रवाई के दौरान प्रधान और गांव के लोग वहां मौजूद थे। 

हालत सुधरने पर युवती ने बताया कि तीन युवकों ने उसके साथ गलत काम किया है। आनन-फानन में उसका मेडिकल कराया गया। बुआ की तहरीर पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ युवती को अगवा करने और गैंगरेप का मुकदमा दर्ज कर लिया है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed