{"_id":"5705f8924f1c1b027dc810d7","slug":"girl-found-with-lover-family-kills-her","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमी संग आपत्तिजनक हालत में मिली युवती को मौत के घाट उतारा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रेमी संग आपत्तिजनक हालत में मिली युवती को मौत के घाट उतारा
ब्यूरो/ अमर उजाला, संभल
Updated Thu, 07 Apr 2016 08:04 PM IST
सार
- दो दिन पहले प्रेमी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ी गई थी युवती
- परिवार वालों ने हत्या करने के बाद युवती का अंतिम संस्कार कर दिया
- पुलिस को नहीं दी सूचना, असमोली थाना क्षेत्र के एक गांव की है घटना
विज्ञापन
सम्मान की खातिर हत्या
- फोटो : demo
विस्तार
यूपी के संभल में झूठी शान की खातिर हत्या करने का एक और मामला सामने आया है। तीन दिन पहले नखासा थाना क्षेत्र के एक गांव में प्रेमी की हत्या करके शव को कहीं दूर फेंक दिया गया था। अब असमोली थाना क्षेत्र के एक गांव में प्रेमी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ी गई युवती को उसके ही परिवार वालों पर मारने का आरोप है।
विज्ञापन
सम्मान की खातिर की गई ये वारदात मंगलवार रात की है। आरोप ये भी है कि हत्या करने के बाद परिवार वालों ने युवती का अंतिम संस्कार अपने ही खेत पर कर दिया।
विज्ञापन
युवती की अचानक मौत और आनन-फानन में किए गया अंतिम संस्कार पूरे गांव में चर्चा का विषय बना हुआ है। हालांकि युवती के परिवार वालों ने बीमारी से युवती की मौत होने की बात कही। यह भी कहा कि युवती को तबीयत खराब होने पर डॉक्टर के पास ले जाया गया था। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई थी। लेकिन गांव वाले दबी जुबान से कुछ और ही कह रहे हैं।
विज्ञापन
ग्रामीणों का कहना है कि युवती को उसी के परिवार वालों ने मार डाला है। अपर पुलिस अधीक्षक कमलेश दीक्षित का कहना है कि असमोली थाना पुलिस को किसी ने इस घटना के संबंध में कोई सूचना नहीं दी है। फिर भी पुलिस छानबीन करेगी।