{"_id":"5847eac34f1c1be0594492fc","slug":"girl-body-found-with-blood-pool-in-up-s-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी में रेलवे स्टेशन के पास कत्ल, गड्ढे में मिली युवती की लाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वाराणसी में रेलवे स्टेशन के पास कत्ल, गड्ढे में मिली युवती की लाश
ब्यूरो/ अमर उजाला, वाराणसी
Updated Wed, 07 Dec 2016 04:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के वाराणसी में बर्बर हत्या की वारदात सामने आई है। वाराणसी से पास चंदौली में करीब 20 साल की युवती को खून से लथपथ मृत पाया गया है। सकलडीहा रेलवे स्टेशन के पास एक गड्ढे में लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। हत्या की खबर मिलने के बाद मौक पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है, हालांकि अभी तक युवती की पहचान नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
पुलिस ने शव की शिनाख्त शुरू कर दी है और सबूतों को जुटाने में लगी हुई है। सूत्रों के अनुसार घटना स्थल पर दूर तक बिखरा खून देख कर लग रहा है कि युवती की हत्या रेलवे ट्रैक के पास की गई है। उसके बाद उसे दूर तक घसीट कर लाया गया और गड्ढे में फेंक दिया गया। पुलिस का कहना है कि हत्या की गुत्थी को जल्द से जल्द सुलझाया जाएगा। साथ ही कोशिश की जा रही है कि युवती की पहचान करके घर वालों की सूचित किया जाए।
विज्ञापन