{"_id":"56dec16c4f1c1be8568b4569","slug":"gang-thrashes-three-for-staring-at-them-in-bengaluru","type":"story","status":"publish","title_hn":"गए थे शादी का न्योता देने, टूटा हाथ लेकर लौटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गए थे शादी का न्योता देने, टूटा हाथ लेकर लौटे
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 08 Mar 2016 05:59 PM IST
सार
- शादी का न्योता देकर घर लौट रहे थे लड़के, रास्ते में हो गई पिटाई
- मामूली बात पर क्रिकेट बैट से गिरा-गिरा कर की पीटा
- 11 मार्च को है शादी लेकिन शादी से पहले पिटाई
- केवल देखने भर से ही बदमाशों की गैंग ने तीन को धुन दिया
विज्ञापन
मामूली बात पर पिटाई
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बैंगलुरु के लालबाग इलाके में एक तीन लोगों की उस वक्त हड्डी-पसली एक कर दी गई जब वे रिश्तेदारों के यहां शादी का न्योता देकर लौट रहे थे। पुलिस के मुताबिक बदमाशों की एक गैंग ने तीन लड़कों को इसलिए धुना क्योंकि तीनों ने चाय की दुकान पर दो लड़कों को घूर दिया था।
विज्ञापन
डेक्कन क्रॉनिकल की खबर के मुताबिक बीते रविवार की रात केएस गार्डन इलाके में रहने वाले नागराज, कमल और अबु नाम के शख्स घर लौटने से पहले चाय की दुकान पर ठहर गए।
विज्ञापन
उसी दौरान रमन्ना गार्डन इलाके के दो और लड़के वहां मौजूद थे। तभी उन लड़कों से इन तीनों की घूरने को लेकर बहस होने लगी। जैसे-तैसे मामला निपटा। रात के करीब 9 बजे जब तीनों अपने घर जा रहे थे तभी रमन्ना गार्डन वाले लड़के पूरी गैंग को लेकर आ गए और तीनों को घेर लिया। गैंग में
विज्ञापन
शामिल लड़कों ने क्रिकेट बैट से तीनों की धुनाई कर दी। पीड़ितों में शामिल नागराज का हाथ टूट गया, बाकी दो लड़कों को भी गंभीर चोटें आईं।
नागराज की शादी इसी आने वाले 11 मार्च होनी है। लेकिन शादी से पहले ये अनहोनी घट गई। अब टूटे हुए हाथ के साथ शादी हो पाएगी, ये तो पता नहीं, लेकिम मामूली बात पर अंजाम दी गई वारदात ने एक बात उजागर कर दी है कि बैंगलुरु में बदमाशों को कानून-व्यवस्था और पुलिस का जरा भी खौफ नहीं, जो खुद में ही कानून-अदालत बन फैसला कर देते हैं। फिलहाल पुलिस कार्रवाई की बात कह रही है।