{"_id":"5740f8534f1c1bcc64ac768a","slug":"gang-rape-with-student-in-mathura-after-being-kidnapped","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रा का अपहरण कर एजेंसी संचालक ने मथुरा में किया गैंगरेप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छात्रा का अपहरण कर एजेंसी संचालक ने मथुरा में किया गैंगरेप
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
Updated Sun, 22 May 2016 05:37 AM IST
सार
- 11 मई को किया गया था बड़ौत की 11वीं की छात्रा का अपहरण
- मथुरा में ले जाकर बनाया बंधक, जीजा-साले ने लूटी अस्मत
- 20 मई को शहर के रेलवे स्टेशन पर फेंककर आरोपी हुए फरार
- पीड़ित परिवार ने एसपी दफ्तर पर पहुंचकर दी शिकायत
विज्ञापन
rape
विस्तार
यूपी के बागपत के बड़ौत क्षेत्र की 11वीं की छात्रा का अपहरण कर मथुरा में गैंगरेप का मामला सामने आया है। आरोप है कि जूतों की एजेंसी के संचालक ने छात्रा का 11 मई को अपहरण किया। उसे मथुरा में ले जाकर बंधक बना लिया और अपने जीजा के साथ मिलकर उसकी आबरू लूटी। 20 मई को आरोपी पीड़ित छात्रा को शहर के रेलवे स्टेशन के पास छोड़कर फरार हो गए। पीड़ित छात्रा और उसके परिजनों ने शनिवार को एसपी दफ्तर पर पहुंचकर शिकायत दी है।
विज्ञापन
छात्रा के पिता का कहना है कि वह जूते-चप्पलों की एजेंसी पर नौकरी करता है। उसकी 16 वर्षीय बेटी कक्षा 11 में पढ़ती है। 11 मई की दोपहर करीब तीन बजे उसकी बेटी खाना लेकर एजेंसी पर आई थी। उसके बाद वह घर नहीं लौटी थी। तलाश करने के बावजूद उसका कहीं पता नहीं चला था। घटना की शिकायत कोतवाली में की गई थी। शुक्रवार की रात करीब आठ बजे पड़ोस के एक व्यक्ति ने जानकारी दी कि उनकी बेटी बेहोशी की हालत में रेलवे स्टेशन के पास पड़ी हुई है। वह परिजनों के साथ बेटी को लेकर घर आया।
विज्ञापन
होश में आने के बाद बेटी ने जानकारी दी कि उसे 11 मई को एजेंसी संचालक ही घर छोड़ने के बहाने अपनी बाइक पर बैठकर ले गया था। इस दौरान उसने उसे कोल्ड ड्रिंक पिलाई। उसे पीते ही वह बेहोश हो गई। इसके बाद उसने खुद को मथुरा में आरोपी युवक की बहन के घर पर पाया। आरोप है कि एजेंसी संचालक ने अपने जीजा के साथ मिलकर नौ दिन तक उससे सामूहिक रूप से दुष्कर्म किया। पिता के मुताबिक, इस वारदात में एजेंसी संचालक की बहन की भी संलिप्तता है। इससे वे काफी परेशान हैं। उन्होंने शनिवार को एसपी दफ्तर में पहुंचकर घटना की शिकायत की है। इस संबंध में बड़ौत कोतवाली प्रभारी वीके सिंह का कहना है कि उनके पास इस तरह की कोई शिकायत नहीं आई है। शिकायत जाती है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन