फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   frustrated with her health and poverty mom kills 18 month old son

कमजोरी से परेशान मां ने 18 माह के बच्चे का किया कत्ल

Fri, 15 Jul 2016 08:12 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 15 Jul 2016 08:12 PM IST
विज्ञापन
frustrated with her health and poverty mom kills 18 month old son
हमले में घायल हुआ बड़ा बेटा - फोटो : MID DAY

शारीरिक कमजोरी से परेशान 28 वर्षीय महिला ने अपने दो बेटों पर जानलेवा हमला कर दिया जिसमें एक की मौत हो गई। इसके बाद आरोपी ने मां ने खुद भी जान देने की कोशिश की लेकिन कामयाबी नहीं मिली।

विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी महिला सम्पा करमाकर को घटना के बाद देर रात बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, महिला काफी दिन से अपनी शारीरिक कमजोरी से परेशान थी। इसी परेशानी में उसने आत्मघाती कदम उठाया।
विज्ञापन


मिड-डे के अनुसार, महिला ने पुलिस को बताया कि उसने अपने बच्चों को को इसलिए जान से मारने की कोशिश की कि अगर कमजोरी से उसकी मौत हो जाती है तो बच्चों का पालन-पोषण करने वाला कोई नहीं बचेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

बीमारियों से पीड़ित महिला को पति नहीं देता ता टाइम

मुंब्रा थाने के दरोगा एस निकम ने बताया कि मह‌िला काफी समय से निमोनिया, टाइफाइड और जौडिंस जैसी कई बीमारियों से पीड़ित है। पुलिस की प्राथमिक जांच में यह भी सामने आया है कि वह अपने वैवाहिक जीवन से भी खुश नहीं थी। उसका उसके लिए समय नहीं निकालता था।

महिला का पति चिन्मय करमाकर (37) एक ज्वैलरी शॉप में काम करता था। वह 12 घंटे काम करने के बाद घर आता था और घर की सारी जिम्मेदारियों महिला को ही उठानी पड़ती थीं। कोई उसकी मदद नहीं करता था।

छोटे बच्चे को भी डेंगू था और उनके पास बच्चे का इलाज कराने का पैसा नहीं था। टीवी केबल वाले को पैसा न देने से दो दिन पहले केबल का कनेक्‍शन भी कट गया था।

महिला ने बताया कि इन सब समस्याओं को ध्यान में रखते हुए उसने बच्चों को खत्म करके खुद जान देने की कोशिश की। पहले उसने छोटे बेटे को गले में चाकू मारकर मार डाला फिर बड़े बच्चे के गले में चाकू मारा, लेकिन वह बच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed