फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Four people trying to enter into Army headquarters in Delhi, arrested

वेश बदलकर चार लोगों ने की सेना मुख्यालय में घुसने की कोशिश, हड़कंप

Sat, 21 Jul 2018 09:03 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला
क्राइम डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 21 Jul 2018 09:03 AM IST
विज्ञापन
Four people trying to enter into Army headquarters in Delhi, arrested

दिल्ली स्थित सेना के मुख्यालय में चार बहरूपियों ने खुफिया अधिकारी बनकर घुसने की कोशिश की। उनमें एक महिला भी शामिल है। साथ ही आरोपियों में से एक ने तो सेना की वर्दी तक पहनी हुई थी। घटना शुक्रवार शाम 5 बजे की बताई जा रही है। जब चारों आरोपियों ने अंदर जाने की कोशिश की तो उन्हें पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया। पूछताछ के दौरान एक आरोपी ने बताया कि वह फेक नौकरी का रैकेट भी चलाता है।

विज्ञापन


मामले पर डीसीपी मधुर शर्मा ने बताया कि मुख्य आरोपी का नाम अमित शर्मा है। वह दिल्ली से सटे गाजियाबाद का रहने वाला है। वहीं अन्य आरोपियों में अमित की पत्नी हरजीत कौर, ड्राइवर सोनू सिंह और एक अन्य व्यक्ति संदीप शामिल है। यह सभी रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन, सेना भवन में आए थे। इसके बाद अमित शर्मा ने कहा कि वह लेफ्टिनेंट कर्नल अभिमन्यू शर्मा है। इसके बाद उसने पीएमओ द्वारा जारी एक आईडी कार्ड भी दिखाया।
विज्ञापन


वहां मौजूद गार्ड को चारों पर शक हो गया था। उसने जब आरोपियों से पूछताछ की तो उसे कुछ गड़बड़ लगी और उसने यह बात मुख्य सुरक्षा अधिकारी को बता दी। इसके बाद जब उसके आईडी कार्ड की जांच की गई तो वह नकली साबित हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


चारों आरोपियों से एक साथ नहीं बल्कि अलग-अलग पूछताछ की गई। चौथे आरोपी संदीप कुमार ने कहा कि उसने सेना में नौकरी पाने के लिए अमित शर्मा को 2.5 लाख रुपये दिए थे। पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद साउथ एवेन्यू पुलिस स्टेशन में उनके खिलाफ धोखा, जालसाजी और वेश बदलने के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है। शर्मा ने पुलिस को यह भी बताया कि उसने एक प्रतिष्ठित इंस्टीट्यूट से एमटेक की पढ़ाई की है और आसानी से पैसे कमाने के लिए वह अपराध करने लगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed