फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   following the rejection of his last plea Gangster Abu Salem files plea to travel to Bhopal

अदालत ने अबू सलेम से कहा- गर्लफ्रेंड के साथ मौज-मस्ती की नहीं मिलेगी इजाजत

Sat, 20 Aug 2016 03:34 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 20 Aug 2016 03:34 PM IST
विज्ञापन
following the rejection of his last plea Gangster Abu Salem files plea to travel to Bhopal
अबु सलेम - फोटो : MID DAY

1993 मुंबई धमाकों के आरोपी अबू सलेम ने अदालत में भोपाल जाने के लिए याचिका दायर की है। पिछले महीने अदालत ने उसकी दिल्ली जाने की याचिका खारिज कर दी थी, आदालत ने मिड डे की खबर पर गौर करते हुए उसकी याचिका खारिज कर दी थी। अगालत ने कहा था कि वह अबू को उसकी गर्लफ्रेंड के साथ मौज-मस्ती की छूट नहीं दे सकती है। 

विज्ञापन


इस बार अबू के सुदीप पासबोला वकील ने अदालत में दलील दी है कि भोपाल में चल रहे एक केस के सिलसिले में अबू का वहां जाना जरूरी है। इसलिए उसे भोपाल जाने की इजाजत मिलनी चाहिए।
विज्ञापन


जज जीए सनप ने कहा कि वह सशर्त अबू को भोपाल जाने की इजाजत दे सकते हैं। अबू के वकील के पूछने पर जज ने कहा कि वह उसके साथ जाने वाले पुलिस दल के प्रमुख को भेज सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अबू इस बात पर सहमत हो गया है, अदालत ने सीबीआई को अबू के आवेदन पर जवाब दाखिल करने के लिए कहा है। मामले में अगली सुनवाई सोमवार को होगी।

'जेल के भीतर अबू जी रहा है आराम की जिंदगी'

following the rejection of his last plea Gangster Abu Salem files plea to travel to Bhopal

इससे पहले मीडिया में खबरे आई थीं कि मुंबई की तलोजा जेल में अबु सलेम नियम-कायदों को ताक पर रख कर अय्याशी कर रहा है। सलेम हत्या, हत्या के प्रयास और फिरौती जैसे जघन्य अपराधों की सजा काट रहा है।  

जेल अधीक्षक हीरा लाल जाधव ने यह खुलासा किया था कि अबू जेल में आराम की जिंदगी जी रहा है। जेल के अंदर वह ऐसी सुविधाएं ले रहा है जिसकी अन्य कैदियों के लिए कल्पना भी नहीं की जा सकती है।

जेल अधीक्षक हीरा लाल जाधव की मानें तो अबु सलेम का एक साथी उसकी खिदमत में 24 घंटे लगा रहता है। कैदी नंबर 339 राजा उत्ता लिंगम नादर सलेम के कपड़े धोता है, उसे खाना परोसता है, उसकी चाय बनाने से लेकर उसकी बैरक में झाड़ू-पोंछा तक करता है। 

जेल अधिकारियों के मुताबिक जेल में अबू का चाल-चलन सिर दर्द वाला है, वह अधिकारियों को अंजाम भुगतने की धमकी देता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed